अमेरिका ने चीन पर लगाया किसानों को कठपुतली की तरह प्रयोग करने का आरोप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर चीन पर हमला बोला है। ट्रंप ने चीन पर अमेरिकी किसानों को कठपुतली की तरह प्रयोग करने का आरोप लगाया है। साथ ही ट्रंप ने कहा है कि चीन, अमेरिका के किसानों को इस तरह से प्रयोग कर रहा है कि उसे व्यापार में कुछ लाभ मिल सके।
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर चीन पर हमला बोला है। ट्रंप ने चीन पर अमेरिकी किसानों को कठपुतली की तरह प्रयोग करने का आरोप लगाया है। साथ ही ट्रंप ने कहा है कि चीन, अमेरिका के किसानों को इस तरह से प्रयोग कर रहा है कि उसे व्यापार में कुछ लाभ मिल सके। ट्रंप ने यह बात तब कही है जब उनके प्रशासन की ओर से किसानों के लिए 12 बिलियन डॉलर का मदद का पैकेज जारी किया गया है। कुछ किसानों और सांसदों जिसमें ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के भी सांसद शामिल हैं, उन्होंने यह बात जोर-शोर से इस कदम का विरोध किया था। उनका कहना था कि सरकार की मदद लेने के बजाया वह बिना टैरिफ के व्यापार करना पसंद करेंगे।

चीन को नहीं होने देंगे सफल
ट्रंप प्रशासन की ओर से चीनी सामान के अलावा यूरोपियन यूनियन, कनाडा और मैक्सिको से आने वाले स्टील और एल्युमिनियन पर भी टैरिक लगा दिया गया है। इस कदम के बाद चीन और दूसरे टॉप अमेरिकी व्यापारिक साझेदार देशों ने अमेरिकी किसानों पर प्रतिक्रिया स्वरूप जीरो टैरिफ लगा दिया है। अमेरिका में उन किसानों को खास तौर पर निशाना बनाया जा रहा है जो कृषि आयातित सामानों पर निर्भर हैं और जिन्होंने बड़े पैमाने पर ट्रंप को समर्थन दिया था। जैसे-जैसे विवाद बढ़ता जा रहा है चीन और दूसरे देश अमेरिका से आने वाले कृषि उत्पादों जैसे सोयाबीन, मीट, डेयरी उत्पादों और शराब पर टैरिफ बढ़ाते जा रहे हैं। ट्रंप ने ट्विटर पर लिखा चीन हमारे किसानों को निशाना बना रहा है क्योंकि उसे पता है कि हम किसानों से प्यार करते हैं और उनका सम्मान करते हैं। साथ ही ट्रंप ने चेतावनी भी दी कि चीन अपने हर कदम पर असफल होगा। ट्रंप के मुताबिक अमेरिका अभी तक बहुत ही अच्छा था लेकिन अब वह ऐसा नहीं रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications