ट्रेड वॉर: ट्रंप ने भारत-चीन को दी चेतावनी, कहा- अब WTO से लाभ लेने नहीं देंगे

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि भारत और चीन अब विकासशील देश नहीं हैं। वे विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) का अनुचित लाभ उठा रहे हैं। रविवार को ट्रंप ने कहा कि ये दोनों देश वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजे़शन के टैग की मदद से लाभ ले रहे हैं। इसके चलते अमेरिका को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वे अब ऐसा नहीं होने देंगे। अमेरिका फर्स्ट नीति के पैरोकार डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी उत्पादों पर अधिक दर से शुल्क लगाने को लेकर भारत की लगातार आलोचना कर रहे हैं।

Donald Trump

ट्रंप ने मंगलवार को पेंसिलवेनिया में कहा कि एशिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं भारत और चीन अब विकासशील देश नहीं रह गई हैं और वह अब विश्व व्यापार संगठन का फायदा नहीं उठा सकते हैं. हालांकि, वे डब्ल्यूटीओ से विकासशील राष्ट्र टैग का लाभ उठा रहे हैं, जिससे अमेरिका को नुकसान हो रहा है. ट्रंप ने कहा, भारत और चीन साल-दर-साल हमारा फायदा उठाते जा रहे हैं।नेवा में स्थित डब्ल्यूटीओ एक अंतर सरकारी संगठन है, जो देशों के बीच अंतरराष्ट्रीय व्यापार को नियंत्रित करता है।

ट्रंप ने कहा कि, ट्रंप ने कहा है कि अगर स्थितियां नहीं सुधरीं तो अमेरिका विश्व व्यापार संगठन से हट जाएगा। ट्रंप ने पेन्सिलवेनिया के एक शेल कैमिकल प्लांट में कर्मचारियों से कहा, अगर हमें छोड़ना पड़ा तो हम छोड़ देंगे। उन्होंने कहा, हमें पता है कि कई वर्षों से वे हमें नुकसान पहुंचा रहे हैं, ये अब और नहीं होगा। ट्रंप ने पहले भी कई बार डब्ल्यूटीओ पर अमेरिका के साथ अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया है और उससे हटने की धमकी भी दी है।

इससे पहले जुलाई में ट्रंप ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) से यह बताने को कहा था कि वह कैसे किसी देश को विकासशील देश का दर्जा देता है। उनके इस कदम के पीछे का मकसद चीन, तुर्की ओर भारत जैसे देशों को इस व्यवस्था से अलग करना है जिन्हें वैश्विक व्यापार नियमों के तहत रियायतें मिल रही हैं। बता दें कि, अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर चल रहा है। ट्रंप के चीनी वस्तुओं पर दंडात्मक शुल्क लगाने के बाद चीन ने भी जवाबी कदम उठाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+