जो बिडन राष्ट्रपति बने तो बर्बाद हो जाएगा अमेरिका, दुनिया हम पर हंसेगी: ट्रंप

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अगर डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडन चुनाव जीत गए तो अमेरिका बर्बाद हो जाएगा। ट्रंप का कहना है कि अमेरिका की बेहतरी के लिए उनका ही राष्ट्रपति बना रहना जरूरी है अगर उनकी जगह बिडेन आ गया तो देश बिखर जाएगा और दुनिया में हंसी का पात्र बनकर रह जाएगा। अमेरिका में इस साल 3 नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव है। मौजूदा राष्ट्रपति ट्रंप एक बार फिर रिपब्लकिन पार्टी के उम्मीदवार होंगे तो जो बिडेन डेमोक्रेटिक पार्टी के कैंडिडेट हैं।

बिडेन अमेरिकियों का सम्मान नहीं करते: ट्रंप

बिडेन अमेरिकियों का सम्मान नहीं करते: ट्रंप

गुरुवार को व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने कहा, हमने देखा कि जो बिडेन कोरोना महामारी का राजनीतिकरण कर रहे हैं। अमेरिकी लोगों के लिए उनके मन में कोई सम्मान नहीं है। महामारी को लेकर बिडेन ने लगातार झूठ कहा है और तथ्यों की अनदेखी करते हुए अपनी वामपंथी राजनीति को बढ़ाया है। बिडेन की जो प्रस्तावित नीतियां हैं, वो भी देश के लिए अच्छी नहीं हैं। ये देश को नुकसान पहुंचाने वाली हैं।

तो दुनिया हमारे देश से फायदा उठाएगी

तो दुनिया हमारे देश से फायदा उठाएगी

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अगर बिडेन राष्ट्रपति बन जाते हैं तो ये तय है कि पूरी दुनिया हमें दबाएगी और हमसे फायदा उठाएगी। बिडेन राष्ट्रपति बने तो पूरी दुनिया को हम खुद पर हंसता देखेंगे और देश के तौर पर बिखर जाएंगे। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है और 3 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले ट्रंप लगातार विरोधी बिडेन पर निशाना साध रहे हैं।

ट्रंप ने भारतीय मूल की कमला हैरिस का भी उड़ाया मजाक

ट्रंप ने भारतीय मूल की कमला हैरिस का भी उड़ाया मजाक

अमेरिका राष्ट्रपति चुनावों के लिए जो बिडेन ने सीनेटर कमला हैरिस डेमोक्रेट्स की ओर से उप-राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित किया है। कमला हैरिस कैलिफोर्निया से अमेरिकी सीनेट हैं। सीनेट में चुनी जाने वाली वह प्रांत की पहली अश्वेत एवं एशियाई सदस्य हैं। कमला की मां चेन्नई से हैं। ट्रंप ने कमला हैरिस के नाम के ऐलान के बाद उनका मजाक उड़ाते हुए कहा कि वो तो अमेरिकी सीनेट की सबसे डरावना सदस्य हैं। उनका उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार चुना जाना समझ से परे है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि 2018 की सीनेट कन्फर्मेशन हियरिंग के दौरान कमला हैरिस अमेरिकी सीनेट में सबसे डरावनी और किसी का भी सम्मान नहीं करने वाली सदस्य थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+