पहले 'पागल' और अब कहा 'जानवर', यूएस स्पीकर पर डोनाल्ड ट्रंप का फिर बौखलाया हुआ बयान

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मानते हैं कि अमेरिका में हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव की स्पीकर नैन्सी पेलोसी की वजह से उन पर दो बार महाभियोग चलाया गया।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अमेरिका में हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव की स्पीकर नैन्सी पेलोसी (Nancy Pelosi) को जानवर कहा है। वह इसलिए क्योंकि ट्रंप का कहना है कि पेलोसी ने उन पर बिना किसी वजह के दो बार महाभियोग चलाया था। ट्रंप ने कई मौकों पर पेलोसी पर ऐसे तीखें वार किए हैं। पहले भी उन्होंने नैन्सी को पागल कहकर संबोधित किया था। हालांकि इस बार मामला पर्सनल था। ट्रंप ने कहा कि ,उन्हें लगा कि नैन्सी पेलोसी एक जानवर (Animal) हैं।

डोनाल्ड ट्रंप नैन्सी पेलोसी से नाराज हैं...

डोनाल्ड ट्रंप नैन्सी पेलोसी से नाराज हैं...

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मानते हैं कि अमेरिका में हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव की स्पीकर नैन्सी पेलोसी की वजह से उन पर दो बार महाभियोग चलाया गया। इसलिए वे उन पर तीखा प्रहार कर रहे हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में ओहियो रैली में उन्होंने इस मामले को विस्तार से समझाते हुए कहा, 'नैन्सी पेलोसी ने कहा कि कृपया उन्हें जानवर मत कहो। वे इंसान हैं। मैंने कहा नहीं, वे जानवर हैं। बेशक मुझे लगता है कि वह भी एक जानवर हैं।

ट्रंप ने क्यों कहा जानवर है नैन्सी?

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव से उत्साहित ट्रंप अगले सप्ताह 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में अपनी दावेदारी की घोषणा कर सकते हैं। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि, उन पर नैन्सी पेलोसी ने दो बार बिना किसी बात के महाभियोग चलाया था। वह जानवर हैं इसलिए वह ऐसा कर रही थी। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'एक एमएस-13 गिरोह के सदस्य को एक किशोर लड़के को खेल के मैदान में प्रलोभन देकर मदद करने, बेसबॉल के बल्ले से सिर पर मारने और 32 बार बेरहमी से छुरा घोंपने के लिए सजा सुनाई गई थी। वह एक जानवर था।'

वो भी जानवर ये भी जानवर...

वो भी जानवर ये भी जानवर...

ट्रंप ने कहा कि, इस पर नैन्सी पेलोसी ने कहा था कि कृपया करके उन्हें जानवर मत कहिए। वे इंसान हैं। ट्रंप ने कहा, नहीं वह जानवर हैं। इसके बाद उन्होंने ओहियो की भीड़ के सामने नैन्सी पर निशाना साधते हुए उन पर चलाए गए महाभियोग की बात याद करते हुए लोगों से कहा, आप सच्चाई जानना चाहते हैं... मुझे लगता है कि नैन्सी पेलोसी भी एक जानवर हैं।

ट्रंप को मुक्का मारना चाहती हैं नैन्सी पेलोसी

ट्रंप को मुक्का मारना चाहती हैं नैन्सी पेलोसी

डोनाल्ड ट्रंप और नैंसी पेलोसी के बीच काफी लंबे समय से तनावपूर्ण संबंध रहे हैं। पेलोसी ने एक बार कैपिटल दंगों के बाद कहा था कि वह ट्रंप को मुक्का मारना चाहती हैं। नैन्सी पेलोसी ने तब सीएनएन को बताया था कि अगर ट्रंप आते हैं तो वे उन्हें मुक्का मारेंगी और खुशी-खुशी जेल चली जाएंगी। बता दें कि, नैन्सी पेलोसी के पति पॉल पेलोसी पर पिछले महीने एक हथियारबंद अपराधी ने उनके कैलिफोर्निया स्थित घर में घुसकर हमला किया था। इसको लेकर भी काफी बवाल मचा था।

पहले पागल कहा था

पहले पागल कहा था

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान दौरे को लेकर काफी कुछ कहा था। ट्रंप ने उनके इस कदम को पागलपन करार दिया था। डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रूथ सोशल पर इस दौरे को लेकर नैन्सी पर जमकर निशाना साधा था। डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट ट्रूथ सोशल पर लिखा था, ये पागल नैन्सी पेलोसी ताइवान में क्या कर रही हैं। ये हमेशा मुश्किल पैदा करती हैं। इन्होंने कुछ भी ठीक से नहीं किया। इनसे दो बार के महाभियोग प्रयास भी ढंग से नहीं हो पाए थे। बात दें कि डोनाल्ड ट्रंप और नैन्सी पेलोसी के बीच कई मसलों के लेकर मतभेद हैं और उन दोनों में आज भी किसी ना किसी बात को लेकर तकरार होती ही रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+