'अशरफ गनी एक बदमाश आदमी है', तालिबान की जीत के बाद पूर्व राष्ट्रपति पर बरसे डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ड्रंप ने अफगानिस्तान की खराब व्यवस्था के लिए अशरफ गनी को जिम्मेदार ठहराया है।
काबुल, अगस्त 20: संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, जो तालिबान के अफगानिस्तान जीतने के बाद लगातार जो बाइडेन प्रशासन पर आक्रामक हैं, उन्होंने अब अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी पर जमकर भड़ास निकाली है। डोनाल्ड ट्रंप ने अशरफ गनी को एक कुटिल आदमी करार दिया है। इसके साथ ही अशरफ गनी ने अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन से इस्तीफा देने की मांग की है।

गनी ने 169 मिलियन डॉलर चुराए!
तालिबान के राजधानी काबुल पर कब्जा करने के बाद 15 अगस्त को अफगानिस्तान से भागे अशरफ गनी को अपने देश के लोगों को छोड़ने के लिए वैश्विक आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। उनके खिलाफ कई आरोप सामने आए हैं, जिसमें चार कारों और नकदी से भरा एक हेलीकॉप्टर लेकर काबुल से भाग जाना, सबसे बड़ा आरोप है। रूसी खुफिया एजेंसी ने दावा किया है कि अशरफ गनी ने अफगानिस्तान के सरकारी खजाने से 169 मिलियन डॉलर की चोरी की और फिर देश छोड़ दिया।

अशरफ गनी पर बरसे डोनाल्ड ट्रंप
मंगलवार रात फॉक्स न्यूज को एक इंटरव्यू के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने अशरफ गनी को अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति को लेकर जमकर निशाना साधा है और उन्हें एक तरह से जिम्मेदार ठहराया है। डोनाल्ड ट्रंप ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्हें अशरफ गनी के ऊपर कभी विश्वास नहीं था। उन्होंने कहा कि ''मेरा मानना है कि वो (अशरफ गनी) साफ तौर पर एक बदमाश आदमी है। उन्होंने अपना सारा ध्यान हमारे सीनेटरों के साथ खाना खाने और उन्हें अपने पाले में करने की कोशिश करते हुए बिताया''। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ''हमारे सीनेटर हमेशा अशरफ गनी के पॉकेट में रहते थे'
डोनाल्ड ट्रंप ने क्या सब कहा ?
रिपब्लिकन पार्टी के पूर्व नेता डोनाल्ड ट्रंप ने अशरफ ने गनी पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ''वो कई तरह की 'हत्या' से बचकर निकल गये। हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट नहीं किया कि उनका 'हत्या', 'हत्या के तरीकों' को लेकर क्या आशय है या फिर इन आरोपों के मायने क्या हैं? वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि 'मुझे संदेह है कि अशरफ गनी पैसे लेकर भागे होंगे।' इस बीच अशरफ गनी, जो वर्तमान में 'मानवीय आधार' पर अपने परिवार के साथ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हैं, उन्होंने कहा कि, वह इस समय घर वापस आने के लिए बातचीत कर रहे हैं। बुधवार को एक वीडियो बयान जारी करते हुए गनी ने कहा कि, उन्हें "पारंपरिक कपड़ों, एक बनियान और सैंडल के एक सेट के साथ" अफगानिस्तान छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

पैसे लेकर भागने के आरोपों को नकारा
वहीं, अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी ने काबुल से नकदी लेकर भागने के आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उन्होंने वीडियो बयान में कहा कि, "जो कोई भी आपसे कहे कि आपके राष्ट्रपति ने आपको बेच दिया और अपने फायदे के लिए, और अपनी जान बचाने के लिए भाग गए, उस पर विश्वास न करें।" आपको बता दें कि अफगानिस्तान मामले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका की सरकार पर काफी ज्यादा सख्त हैं। उन्होंने दो दिन पहले जो बाइडेन को नाकाम बताकर उनसे इस्तीफा मांगा था। अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश छोड़ने और तालिबान के राजधानी में प्रवेश के बाद और अफगानिस्तान में सरकार के गिरने के बाद डोनाल्ड ट्रंप का ये बयान आया था। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि ''उन्होंने (बाइडेन) अफगानिस्तान में जो कुछ भी होने दिया है, उसके साथ-साथ कोविड-19 में जबरदस्त उछाल आया है, सीमा पर तबाही है, हमारी अर्थव्यवस्था को अपंग कर दिया है, ऐसे में उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।" पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ''जो बाइडेन का इस्तीफा देना कोई बड़ी बात नहीं होनी चाहिए, क्योंकि उनका चुनाव देश में पहले स्थान के लिए नहीं हुआ है''।
Recommended Video
-
Middle East War: ट्रंप बनने वाले थे ईरान के सुप्रीम लीडर? ईरान ने दिया डोज, हो गए अरमान ठंडे -
Donald Trump के हस्ताक्षर से चलेगी पूरी दुनिया? 165 साल का इतिहास खत्म! डॉलर पर होंगे राष्ट्रपति ट्रंप के साइन -
Trump Iran War: 'समझौते की भीख मांग रहा है ईरान' मिडिल ईस्ट जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, क्या खत्म होगी जंग? -
Trump China Visit: युद्ध के माहौल में चीन दौरे पर जा रहे हैं ट्रंप, 14-15 मई को बीजिंग में 'ग्रैंड डील' -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल?












Click it and Unblock the Notifications