3 सितंबर को सभी मनाएं प्रार्थना दिवस: डोनाल्‍ड ट्रंप

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि 3 सितंबर का दिन पूरे देश में राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस से रूप में मनाया जाएगा। ट्रंप के अनुसार तूफ़ान हार्वी से प्रभावित लोगों और राष्ट्र स्तर पर राहत और बचाव के हमारी कोशिशों के लिए हमें 3 सितंबर का दिन प्रार्थना दिवस से रूप में मनाना चाहिए।

डोनल्ड ट्रंप
NICHOLAS KAMM/AFP/Getty Images
डोनल्ड ट्रंप

एक बयान जारी कर व्हाइट हाउस ने कहा है कि 25 अगस्त को तूफ़ान हार्वी टेक्सस के रॉकपोर्ट से टकराया था जिसके बाद उसने टेक्सस और लुईसियाना में भारी तबाही मचाई।

टेक्सस से टकराया चक्रवात हार्वी

"तूफ़ान के कारण कई जानें गईं, बहुत से लोगों से चोटें आईं, लाखों घर तबाह हो गए और करोड़ों डॉलर का नुकसान हुआ है। टेक्सस और लुईसियाना में हुई तबाही का दुख पूरे देश को है।" "जो लोग वहां राहत कार्य में जुटे हैं हम उनके आभारी हैं और हम तूफ़ान से प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना करते हैं।"

  • इस संबंध में आदेश पर हस्ताक्षर करने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप और अन्य नेताओं ने प्रर्थना की। इसका वीडियो ट्रंप ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है।

    टेक्सस में हार्वी तूफ़ान ने दी दस्तक, लाखों प्रभावित

  • व्हाइट हाउस का कहना है कि लैक्सिंगटन और कॉन्कोर्ड की लड़ाई के बाद कांग्रेस ने 12 जून 1775 को प्रार्थना दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी। इसके बाद 30 अप्रैल 1789 में राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन ने देश के पहले राष्ट्रपति उद्घाटन समारोह में अमरीकियों से अपील की थी कि वो ईश्वर से सुरक्षा और मदद के लिए प्रर्थना करें।

    तूफ़ान हार्वी
    REUTERS/Rick Wilking
    तूफ़ान हार्वी

    ट्रंप ने अपील की है, "सभी अमरीकी, चाहे वो किसी भी धर्म को मानते हों या किसी भी नस्ल के हों आगे आएं और तूफ़ान हार्वी के कारण अपने परिजनों, घरों और संपत्ति खो चुके लोगों और राहत के काम में लगे हमारे कार्यकर्ताओं, कानून का पालन करने वाले अधिकारियों, सैनिकों और स्वास्थ्य सेवाओं के कर्मचारियों के लिए प्रार्थना करें।"

    "हममें से सभी अपने-अपने तरीकों से ईश्वर को पुकारें और इस मुश्किल वक्त में हमें ताकत और हिम्मत प्रदान करने के लिए प्रार्थना करें।"

    तूफ़ान हार्वी से हुआ नुक़सान

    तूफ़ान हार्वी
    REUTERS/DroneBase
    तूफ़ान हार्वी

    तूफ़ान हार्वी के कारण अमरीका में अब तक 40 लोगों की मौत हुई है। टेक्सस डिवीज़न इमर्जेंसी मैनेजमेंट के अनुसार में इसके कारण 93,942 घर या तो नष्ट हो गए हैं या उन्हें नुक़सान पहुंचा है। यहां 80 फीसदी लोगों के पास बाढ़ से होने वाले नुक़सान की भरपाई करवने के लिए बीमा नहीं है।

    तूफ़ान हार्वी
    Scott Olson/Getty Images
    तूफ़ान हार्वी

    टेक्सस के गवर्नर ग्रेग अबोट के अनुसार हज़ारों लोग अपने घर छोड़ कर दूसरी जगहों पर चले गए हैं औक 32,000 लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है। लुईसियाना की सीमा के नज़दीक ब्यूमोंट में अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ के कारण 1.2 लाख लोगों के इस शहर में पीने की पानी की व्यव्स्था पूरी तरह चौपट हो गई है।

    (बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+