UN में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की भारत की तारीफ, कहा लाखों लोगों को गरीबी से निकालने वाला देश
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूनाइटेड नेशंस में अपने संबोधन के दौरान भारत की तारीफ की है। मंगलवार को ट्रंप ने यूनाइटेड नेशंस जनरल एसेंबली (उंगा) में अपना संबोधन दिया और यहां पर उन्होंने हाल ही में आई यूएन की एक रिपोर्ट के आधार पर भारत की तारीफों के पुलि बांधे।
Recommended Video

न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूनाइटेड नेशंस में अपने संबोधन के दौरान भारत की तारीफ की है। मंगलवार को ट्रंप ने यूनाइटेड नेशंस जनरल एसेंबली (उंगा) में अपना संबोधन दिया और यहां पर उन्होंने हाल ही में आई यूएन की एक रिपोर्ट के आधार पर भारत की तारीफों के पुलि बांधे। यूएन के न्यूयॉर्क स्थित हेडक्वार्टर पर इस समय यूनाइटेड नेशंस जनरल एसेंबली (उंगा) का 73वां सत्र चल रहा है। 18 सितंबर को इसकी शुरुआत हुई है और मंगलवार को ट्रंप ने यहां पर दूसरी बार अपना संबोधन दिया। पाचं अक्टूबर तक चलने वाले इस सत्र के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी न्यूयॉर्क पहुंची हैं।

भारत के अलावा सऊदी अरब की तारीफ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूएन में कहा, 'दुनिया में एक देश भारत जो अरबों लोगों की एक फ्री सोसायटी है और जहां पर सफलतापूर्वक लाखों लोगों को गरीबी से उठाकर मीडिल क्लास में लाया गया है।' यूएन की एक रिपोर्ट जो थोड़ दिने पहले ही आई थी, इसमें कहा गया था कि भारत ने लाखों लोगों को गरीबी से निकालने में सराहनीय प्रयास किए हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक साल 2005 से 2006 और फिर 2015 से 2016 तक यानी 10 वर्षों में करीब 27.1 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकल आए हैं। रिपोर्ट की मानें तो अब यहां पर गरीबी की दर 55 प्रतिशत से गिरकर 28 प्रतिशत पर आ गई है। भारत के अलावा डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, 'कई देश ऐसे हैं जो अपने खास नजरिए को आगे बढ़ा रहे हैं और उम्मीदों से भरे भविष्य का निर्माण कर रहे हैं और साथ ही अपने खूबसूरत सपनो को पूरा कर रहे हैं।'












Click it and Unblock the Notifications