Donald Trump: 'मैं हिंदू और इंडिया का बहुत बड़ा फैन', सोशल मीडिया पर छाया डोनाल्ड ट्रंप का भाषण
Donald Trump on Hindu: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वो खुद को 'हिंदू और भारत' का फैन बता रहे हैं। ये भाषण एक चुनावी रैली का है, जिसमें वो कहते देखे जा रहे हैं, कि वह "हिंदू और भारत के बहुत बड़े फैन हैं।"
हालांकि, वायरल वीडियोज में दावा किया गया है, कि ये भाषण इस बार के चुनाव प्रचार अभियान के दौरान की हैं, लेकिन हमारी पड़ताल में पता चला है, कि ये वीडियो पुराना है और 2016 के चुनाव प्रचार अभियान के दौरान की हैं।

डोनाल्ड ट्रंप का पुराना वीडियो वायरल
न्यूजचेकर के मुताबिक, जब उन्होंने वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च किया, तो उसमें 16 अक्टूबर 2016 को फेसबुक पर ANI की तरफ पोस्ट किया गया ये वीडियो मिला। पोस्ट में लिखा था, "अमेरिकी चुनाव 2016: रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "मैं हिंदुओं और भारत का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं; अगर मैं (अमेरिका) राष्ट्रपति के रूप में चुना जाता हूं, तो भारतीय समुदाय को व्हाइट हाउस में एक सच्चा दोस्त मिलेगा।"
फैक्ट चेक के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने 2016 राष्ट्रपति चुनाव से तीन हफ्ते पहले एक कन्वेंशन सेंटर में रिपब्लिकन हिंदू गठबंधन की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में भाषण दिया था। और इस बार भी चुनावी अभियान के दौरान उनका वीडियो वायरल हो रहा है।
कमला हैरिस से पिछड़ रहे ट्रंप
वहीं, एक नए राष्ट्रीय सर्वेक्षण के मुताबिक, अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने सभी एडल्ट्स और रजिस्टर्ड मतदाताओं के बीच डोनाल्ड ट्रंप को पीछे छोड़ दिया है। सर्वेक्षण में जहां कमला हैरिस को 50 प्रतिशत अंक मिलते दिख रहे हैं, वहीं डोनाल्ड ट्रंप 46 प्रतिशत पर दिख रहे हैं।
रविवार को जारी एबीसी न्यूज/इप्सोस सर्वेक्षण के मुताबिक, कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप को पीछे छोड़ दिया है। शिकागो में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन (डीएनसी) के आयोजन से पहले अगस्त में किए गए सर्वेक्षण में दोनों ही नेताओं को बराबर बराबर अंक मिले थे। सम्मेलन से पहले एबीसी न्यूज/वाशिंगटन पोस्ट/इप्सोस सर्वेक्षण में, कमला हैरिस को रजिस्टर्ड मतदाताओं के बीच 49% समर्थन मिला था, जबकि ट्रम्प को 45% समर्थन मिला था।
वहीं, डीएनसी के बाद कमला हैरिस ने महिला मतदाताओं के बीच लोकप्रियता में इजाफा किया है और डीएनसी से पहले जहां कमला हैरिस को 41 प्रतिशत समर्थन मिलता दिख रहा था, वो अब बढ़कर 54 प्रतिशत हो गया है।
वहीं, सर्वेक्षण में पता चला है, कि 56 प्रतिशत अमेरिकियों को मानना है, कि कमला हैरिस ने अपने चुनाव अभियान को अच्छे से चलाया है, जबकि 41 प्रतिशत अमेरिकियों का मानना है, कि डोनाल्ड ट्रंप का अभियान अच्छा चल रहा है। डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव अभियान को लेकर ज्यादातर लोगों ने निगेटिव राय दी है।
हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप ने अर्थव्यवस्था और मुद्रास्फीति सहित प्रमुख मुद्दों पर भरोसे के मामले में कमला हैरिस से बेहतर प्रदर्शन किया है, जिसमें उन्होंने प्रत्येक श्रेणी में 8 अंकों की बढ़त हासिल की है। यूएस-मेक्सिको सीमा की स्थिति को संभालने में भरोसे के मामले में भी वो कमला हैरिस से 9 अंकों की बढ़त पर थे।












Click it and Unblock the Notifications