ट्रंप सरकार में भारतीय मूल की मनीषा सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी

वॉशिंगटन। ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन में भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक मनीषा सिंह को अहम प्रशासनिक पद मिला है।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने विदेश विभाग के लिए मनीषा सिंह को आर्थिक कूटनीति की प्रभारी के लिए नामित किया है।फ्लोरिडा की रहने वाली मनीषा सिंह अभी मुख्य काउंसल और सीनेटर डैन सुलिवन की वरिष्ठ नीति सलाहकार हैं।

ट्रंप सरकार में भारतवंशी मनीषा सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी

सीनेट से अनुमति मिलने के बाद मनीषा सिंह ने चार्ल्स रिव्किन की जगह ली है, जिन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के 45वें राष्ट्रपति बनने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। यह पद जनवरी से खाली था।

अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाली 45 वर्षीय मनीषा सिंह इससे पहले ब्यूरो आफ इकोनॉमिक, एनर्जीं एवं बिजनेस अफेयर्स में उप सहायक सचिव और सीनेट फोरेन अफेयर्स कमेटी के वरिष्ठ सहयोगी के रूप में काम कर चुकी हैं।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली मनीषा सिंह ने वॉशिंगटन कॉलेज से कानून की पढ़ाई की है। मिआमी यूनिवर्सिटी से बीए की डिग्री हासिल करने वाली मनिषा ने फ्लोरिडा में रहकर ही लॉ की प्रेक्टिस की है। उनके पास फ्लोरिडा, पेनसिल्वेनिया और कोलंबिया में वकालत करने का लाइसेंस है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+