राष्ट्रपति चुनाव हारने से नहीं, ट्वीटर बैन होने से ज्यादा दुखी हैं डोनाल्ड ट्रंप, भांजी की किताब में खुलासा
डोनाल्ड ट्रंप की भांजी ने उनके ऊपर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मैरी ट्रंप ने अपनी किताब में लिखा है कि इलेक्शन में हारने से ज्यादा दुखी डोनाल्ड ट्रंप ट्वीटर पर बैन होने के बाद थे।
वाशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव हारने से ज्यादा दुखी अपने ट्वीटर बैन को लेकर हैं। ये खुलासा डोनाल्ड ट्रंप की भांजी मैरी ट्रंप ने किया है। डोनाल्ड ट्रंप की भांजी मैरी ट्रंप ने अपनी किताब में डोनाल्ड ट्रंप को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मैरी ट्रंप ने अपनी किताब में कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप ट्वीटर बैन के अलावा पीजीए चैंपियनशिप-2022 को होस्ट नहीं कर पाने के लिए दुखी हैं। आपको बता दें कि लोगों को अपने ट्वीट से भड़काने के आरोप में 8 जनवरी को ट्वीटर ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट पर स्थाई प्रतिबंध लगा दिया है।

मैरी ट्रंप की किताब में कई खुलासे
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भांजी ने उनके ऊपर एक किताब लिखा है जिसमें उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के व्यक्तित्व से लेकर उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए हैं। मैरी ट्रंप ने किताब ने लिखा है कि डोनाल्ड ट्रंप ट्वीटर पर बैन होने के बाद काफी ज्यादा परेशान थे और उन्हें लगता है कि वो राष्ट्रपति चुनाव हारने से ज्यादा ट्वीटर पर बैन होने से परेशान थे। इसके अलावा पीजीए चैंपियनशिप-2022 को होस्ट नहीं कर पाने के लिए भी डोनाल्ड ट्रंप काफी दुखी हैं। पीजीए अमेरिका ने डोनाल्ड ट्रंप के गोल्फ क्लब के साथ पीजीए चैंपियनशिप-2022 का कॉन्ट्रैक्ट कैपिटल हिल हिंसा के बाद रद्द कर दिया था। मनोचिकित्सक और डॉक्टर मैरी ट्रंप ने बिजनेस इनसाइडर को अपने इंटरव्यू में बताया है कि 'मुझे लगता है कि उनके गोल्फ कोर्स से पीजीए टुर्नामेंट का कैसिंल होने उन्हें काफी दुखी कर रहा है और ट्वीटर से बैन होना शायद पिछले चार में लगा सबसे बड़ा झटका है'

ट्वीटर बैन होने के बाद ट्रंप की जिंदगी
डोनाल्ड ट्रंप की भांजी मैरी ट्रंप ने अपनी किताब में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने लिखा है कि ट्वीटर पर बैन होने के बाद उन्होंने प्रेस रिलीज जारी करना भी काफी कम कर दिया है। और मीडिया में अब उनकी खबरें उनके कम्यूनिकेशन एजेंसी की तरफ से आ रही हैं। मैरी ट्रंप ने कहा कि उन्हें मुश्किल लगता है कि 2024 राष्ट्रपति चुनाव को लेकर डोनाल्ड ट्रंप फिर से अपनी कैंपेनिंग करें। हालांकि, उनके समर्थक चाहते हैं कि डोनाल्ड ट्रंप अगले राष्ट्रपति चुनाव में जरूर खड़े हों और कैम्पेनिंग करें। हालांकि, मैरी ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए कैम्पेनिंग करना इस बात पर निर्भर करेगा कि उनका पार्टी और अपने समर्थकों के बीच कितना प्रभाव रह पाता है।

मैरी ट्रंप की किताब की रिकॉर्ड बिक्री
डोनाल्ड ट्रंप की भांजी की 'टू मच एंड नेवर एनफ' किताब की रिकॉर्ड बिक्री हो रही है। अब तक करीब इस किताब की 10 लाख से ज्यादा प्रतियों की बिक्री हो चुकी है। वहीं किताब की ऑनलाइन बिक्री भी काफी ज्यादा हो रही है। इस किताब में डोनाल्ड ट्रंप की जिंदगी को लेकर कई विवादित खुलासे किए हैं और किताब की बिक्री रूकवाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने कई कोशिशें की लेकिन किताब की बिक्री नहीं रूक पाई। कोर्ट में ट्रंप समर्थकों ने कहा कि मैरी ट्रंप ने ननडिस्क्लोजर एग्रीमेंट का उल्लंघन किया है और किताब की बिक्री पर बैन लगना चाहिए, लेकिन जज ने ट्रंप समर्थकों की याचिका को खारिज कर दिया। किताब में डोनाल्ड ट्रंप की निजी जिंदगी, उनकी कमाई और उनके कमाई के तरीकों को लेकर कई खुलासे किए गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications