Donald Trump News: राष्ट्रपति ट्रंप की मांग को US के चीफ जस्टिस ने किया खारिज, इस फैसले पर अदालत ने लगाई रोक

Donald Trump News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मांग को US के चीफ जस्टिस ने खारिज कर दिया है। बीते मंगलवार(18 मार्च) को राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि एक संघीय जज के खिलाफ महाभियोग चलाया जाना चाहिए, जिन्होंने अवैध प्रवासियों के निर्वासन को लेकर उनकी योजनाओं पर रोक लगाने का प्रयास किया।

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जान राब‌र्ट्स है। जिन्होंने ट्रंप की इस मांग को खारिज कर दिया है। कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच टकराव का मामला सामने आया है। चीफ जस्टिस ने अपने बयान में कहा कि दो सदियों से ज्यादा समय से यह स्थापित है कि न्यायिक निर्णय के संबंध में असहमति के लिए महाभियोग उचित प्रतिक्रिया नहीं है। उस उद्देश्य के लिए सामान्य अपीलीय समीक्षा प्रक्रिया मौजूद है।

Donald Trump

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट किया

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट किया, जिसमे उन्होंने अमेरिकी जिला न्यायाधीश जेम्स ई. बोसबर्ग को एक अनिर्वाचित "उपद्रवी और आंदोलनकारी" बताया था। साथ ही उन्होंने कहा कि उन पर महाभियोग चलना चाहिए। बता दे कि बीते शनिवार को ट्रंप सरकार ने देश में अवैध रूप से रह रहे लेागों के निर्वासन में तेजी लाने के लिए 18वीं सदी के कानून का उपयोग करने की घोषणा की थी। बोसबर्ग ने इसके कुछ घंटे बाद इस पर अस्थायी रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया था।

राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा कि मैं बस वही कर रहा हूँ जो मतदाता मुझसे करवाना चाहते थे। इस जज को, कई अन्य कुटिल जजों की तरह, जिनके सामने मुझे पेश होने के लिए मजबूर किया जाता है, महाभियोग लगाया जाना चाहिए!

अमेरिका के एक मीडिया रिर्पोटस(AP) के मुताबिक ट्रम्प ने नियमित रूप से न्यायाधीशों की आलोचना की है, खासकर जब वे राष्ट्रपति की शक्ति का विस्तार करने के उनके प्रयासों को सीमित करते हैं, उनके नवीनतम पोस्ट ने न्यायपालिका के साथ उनके संघर्ष को बढ़ा दिया है। महाभियोग एक दुर्लभ कदम है जो आमतौर पर केवल गंभीर नैतिक या आपराधिक कदाचार के मामलों में ही उठाया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+