Donald Trump News: भारत में जीवन को पूरे रंग में जीना सीखा है,जाते-जाते बड़ी बात कह गए अमेरिकी राजदूत Garcetti

Donald Trump News: भारत में निवर्तमान अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडेन के नेतृत्व में भारत और अमेरिका के बीच मजबूत हुई साझेदारी की काफी सराहना की है। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद 'एक्स' पर उन्होंने कहा, 'एक पीढ़ी पहले जो अकल्पनीय लगता था,वह आज से एक पीढ़ी बाद अपरिहार्य लगेगा, इन नेताओं और हमारे राष्ट्रों के लोगों के काम की बदौलत।'

एक भावुक विदाई वीडियो में, गार्सेटी ने भारत को अपना "दूसरा घर" बताया और अपने कार्यकाल के दौरान मिली दोस्ती और अनुभवों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा,'मैं दुनिया के सबसे मेहमाननवाज लोगों को कैसे धन्यवाद कहूं? आपके लोगों की दोस्ती और ज़िंदादिली ने मुझे हर दिन छुआ। आपके त्यौहार,आपका संगीत,आपकी कला,आपका भोजन - सभी ने मेरी आत्मा पर एक अमिट छाप छोड़ी है।'

donald trump news

Donald Trump News: दोनों राष्ट्रों के बीच मजबूत हुए संबंध

अमेरिकी राजदूत ने अमेरिका-भारत संबंधों में महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, जिसमें रिकॉर्ड व्यापार,रक्षा सहयोग,अंतरिक्ष सहयोग और छात्रों का आदान-प्रदान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मोदी और बाइडेन ने इस "सम्मोहक और परिणामकारी" साझेदारी को अभूतपूर्व स्तर तक बढ़ाया है। गार्सेटी ने इस रिश्ते की स्थायी प्रकृति पर टिप्पणी की: 'हमारा रिश्ता, वास्तव में यह सदियों से चली आ रही प्रेम की एक स्थायी कहानी है और हम अभी शुरुआत ही कर रहे हैं।'

Donald Trump News:भारत में मैंने जीवन को पूरे रंग में जीना सीखा है-अमेरिकी राजदूत

गार्सेटी का कार्यकाल मई 2023 में शुरू हुआ था, जब उन्हें राष्ट्रपति बाइडेन ने नियुक्त किया था। भारत में अपने समय को याद करते हुए, गार्सेटी ने कहा,'मैं हमेशा अमेरिका से बहुत प्यार करूंगा जहां मैं पैदा हुआ था। लेकिन, भारत एक ऐसी जगह है, जहां मैंने जीवन को पूरे रंग में जीना सीखा है - एक ऐसी जगह जहां मानवता हमारे अतीत को समझ सकती है और हमारे भविष्य की झलक देख सकती है।'

Donald Trump News: जीवन भर का संबंध

वीडियो के साथ अपने विदाई संदेश में गार्सेटी ने भारत को अविस्मरणीय बताया: 'इस अद्भुत देश में 26वें अमेरिकी राजदूत के रूप में सेवा करने के बाद भारत को अलविदा कहते हुए, मेरा दिल भर आया है। आपने मुझे दूसरा घर, दोस्तों का परिवार और ऐसी यादें दी हैं जो जीवन भर रहेंगी।' उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वे न केवल एक राजदूत के रूप में, बल्कि आजीवन मित्र और अमेरिका-भारत संबंधों के समर्थक के रूप में भारत से विदा ले रहे हैं।

अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी मुलाकात के दौरान, गार्सेटी ने अपनी चर्चाओं से संतुष्टि व्यक्त की। उन्होंने भविष्य के सहयोग के बारे में आशा जाहिर करते हुए कहा,'पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त', यह दिखाता है कि इस विकसित होती साझेदारी में और भी बहुत कुछ आना बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+