Trump Assassination Attempt: खूनी है अमेरिका का इतिहास, कई राष्ट्रपतियों की हो चुकी है हत्या, लिस्ट देखिए

Trump Assassination Attempt: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश की गई है और डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, कि गोली उनके कान पर लगी है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक न तो अमेरिकी सीक्रेट सर्विस और न ही एफबीआई ने आधिकारिक तौर पर इस घटना को हत्या की कोशिश माना है।

लेकिन, डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति नहीं हैं, जिनकी हत्या की कोशिश की गई है। बल्कि, अमेरिका के इतिहास में ऐसे नामों की लंबी लिस्ट है, जिनकी या तो हत्या कर दी गई, या फिर हत्या करने की कोशिश की गई।

Trump Assassination Attempt

आइये खंगालते हैं अमेरिका का इतिहास और जानने की कोशिश करते हैं, कि किन अमेरिकी राष्ट्रपतियों को या तो मार दिया गया, या मारने की कोशिश की गई।

1. एंड्रयू जैक्सन (1835): रिचर्ड लॉरेंस नाम के शख्स ने कैपिटल बिल्डिंग के बाहर जैक्सन को गोली मारने की कोशिश की थी, लेकिन उनकी दोनों गोलियां मिसफायर हो गईं और जैक्सन की जान बच गई।

2. अब्राहम लिंकन (1861): "बाल्टीमोर प्लॉट" लिंकन की हत्या की कथित साजिश थी, जब वे अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए बाल्टीमोर से गुजर रहे थे।

3. अब्राहम लिंकन (1864): जब वे सोल्जर्स होम की ओर जा रहे थे, तो एक स्नाइपर की गोली लिंकन की टोपी को चीरती हुई उनके सिर के ऊपर से गुजर गई और बाल-बाल उनकी जान बच गई।

4. अब्राहम लिंकन को वाशिंगटन डी.सी. में फोर्ड के थिएटर में "अवर अमेरिकन कजिन" के प्रदर्शन में भाग लेने के दौरान जॉन विल्क्स बूथ ने गोली मार दी थी।

5. वाशिंगटन डी.सी. में बाल्टीमोर और पोटोमैक ट्रेन स्टेशन पर 2 जुलाई 1881 को जेम्स ए. गारफील्ड को चार्ल्स गुइटो नामक एक असंतुष्ट शख्स ने दो बार गोली मारी थी। वो गंभीर घायल हो गये थे और 19 सितंबर, 1881 को उनकी मृत्यु हो गई।

6. राष्ट्रपति विलियम मैककिनले को 6 सितंबर 1901 को पैन-अमेरिकन प्रदर्शनी के दौरान न्यूयॉर्क के बफेलो में गोली मार दी गई थी। मैककिनले को एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान अराजकतावादी लियोन कोज़ोलगोज़ ने दो बार गोली मारी थी। और 14 सितंबर को उनकी मृत्यु हो गई।

7. विलियम हॉवर्ड टैफ़्ट (1909): टेक्सास के एल पासो में टैफ्ट की हत्या की साजिश नाकाम कर दी गई।

8. फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट (1933): ग्यूसेप जंगारा नाम के शख्स ने राष्ट्रपति रूजवेल्ट की कार पर गोलियां चलाईं थी, जिसमें राष्ट्रपति तो बच गये, लेकिन शिकागो के मेयर एंटोन सेरमैक गोली लगने से बुरी तरह घायल हो गये।

9. हैरी एस. ट्रूमैन (1950): दो प्यूर्टो रिकान राष्ट्रवादियों ने ब्लेयर हाउस में ट्रूमैन की हत्या की कोशिश की थी।

10. जॉन एफ़. कैनेडी (1960): रिचर्ड पावलिक नाम के शख्स ने कैनेडी की कार को विस्फोटकों से उड़ाने की योजना बनाई थी, लेकिन बाद में वो अपने प्लान से पीछे हट गया था।

11. लेकिन इस घटना के बाद राष्ट्रपति कैनेडी की हत्या 22 नवंबर 1963 को टेक्सास के डलास में कर दी गई थी। हत्या दोपहर 12:30 बजे सीएसटी के डेली प्लाजा, डलास में हुई थी। टेक्सास स्कूल बुक डिपोजिटरी से उनके काफिले के गुजरने के दौरान उनपर कई गोलियां चलाई गई थीं। लगभग 80% गवाहों ने तीन गोलियां चलने की आवाज सुनी थी। कैनेडी को पीठ और सिर में गोली लगी थी।

12. गेराल्ड फोर्ड (1975): कैलिफोर्निया में फोर्ड की हत्या की दो अलग-अलग कोशिशें की गईं थीं और दोनों ही कोशिशों में महिला आरोपी शामिल थी।

13. रोनाल्ड रीगन (1981): जॉन हिंकले जूनियर ने वाशिंगटन के एक होटल के बाहर रीगन को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

14. जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश (1993): कुवैत की अपनी यात्रा के दौरान बुश की हत्या की साजिश नाकाम कर दी गई थी।

15. बिल क्लिंटन (1994): फ्रांसिस्को मार्टिन ड्यूरन ने बाड़ के बाहर से व्हाइट हाउस पर गोलियां चलाईं थी।

16. जॉर्ज डब्ल्यू. बुश (2005): जॉर्जिया के टिबिलिसी में भाषण के दौरान बुश पर एक ग्रेनेड फेंका गया था, लेकिन विस्फोट नहीं हुआ।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपतियों की हत्या की कोशिश

1. 1993 में, कुवैत की अपनी यात्रा के दौरान पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश की हत्या की साजिश रची गई थी। इस प्रयास के पीछे इराकी खुफिया सेवाएं थीं, जिसमें एक कार बम विस्फोट करना शामिल था। इस साजिश को तब नाकाम कर दिया गया, जब कुवैती अधिकारियों ने कथित रूप से इसमें शामिल 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

2. 2005 में जब वे राष्ट्रपति नहीं थे, लेकिन पद पर मौजूद थे, उस वक्त जॉर्ज डब्ल्यू. बुश की जॉर्जिया के त्बिलिसी में हत्या की कोशिश की गई थी। जिस मंच पर वे भाषण दे रहे थे, उस पर ग्रेनेड फेंका गया था, लेकिन रूमाल में बहुत कसकर लपेटे जाने के कारण उसमें विस्फोट नहीं हो पाया और उनकी जान बच गई।

3. थियोडोर रूजवेल्ट, हालांकि उस समय राष्ट्रपति नहीं थे, लेकिन 1912 में एक पूर्व राष्ट्रपति के रूप में नए फिर से चुनाव लड़के वक्त चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें गोली मार दी गई थी। हालांकि उनकी जान बच गई और मेडिकल ट्रीटमेंट लेने से पहले उन्होंने 84 मिनट का भाषण भी दिया था।

अमेरिका में 1965 से ही सभी पूर्व राष्ट्रपतियों को पद छोड़ने के बाद आजीवन सीक्रेट सर्विस की सुरक्षा दी जाती है। हालांकि, 1997 में इसमें कुछ समय के लिए परिवर्तन किया गया था, जिससे पद छोड़ने के बाद सुरक्षा सिर्फ दस वर्ष तक सीमित हो गई, लेकिन राष्ट्रपति ओबामा और कांग्रेस ने 2012 में आजीवन सुरक्षा फिर से लागू कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+