अचानक कहां गायब हुए Donald Trump? पिछले 24 घंटे से नहीं दिखे, सोशल मीडिया पर लोग White House से पूछ रहे सवाल
Donald Trump missing: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सार्वजनिक मंच से अचानक गायब होने को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। एक्स (पूर्व ट्विटर) पर कई पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि ट्रंप पिछले 24 घंटे से अधिक समय से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं। उनके 30 और 31 अगस्त के शेड्यूल में भी किसी सार्वजनिक कार्यक्रम का उल्लेख नहीं है।
ऐसे में स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं और बढ़ गई हैं। गौरतलब है कि हाल ही में ट्रंप के हाथ पर चोट के निशान देखे गए थे, जिन्हें लेकर पहले भी सवाल उठे थे। हालांकि, व्हाइट हाउस ने इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

'आखिर चल क्या रहा है', सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं लोग
एक्स पर कई यूजर्स ने सवाल उठाए कि आखिर ट्रंप अचानक कहां गायब हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ट्रंप 24 घंटे से ज्यादा समय से दिखाई नहीं दिए, जबकि अगले दो दिनों तक उनका कोई सार्वजनिक कार्यक्रम भी तय नहीं है। आखिर चल क्या रहा है?' हालांकि, इस दौरान उनके ट्रुथ सोशल अकाउंट से लगातार पोस्ट आते रहे, जिससे संकेत मिलता है कि वे ऑनलाइन सक्रिय हैं।
लेबर डे वीकेंड को लेकर सवाल
कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ट्रंप की गैरमौजूदगी लेबर डे वीकेंड से जुड़ी हो सकती है। 1 सितंबर को अमेरिका में मजदूर दिवस मनाया जाना है। खबरों के मुताबिक, ट्रंप अगस्त के अंतिम दो हफ्तों के लिए अपने न्यू जर्सी स्थित रिसॉर्ट में रहने वाले थे, लेकिन उन्होंने आखिरी वक्त में व्हाइट हाउस में ही ठहरने का फैसला लिया।
क्या बीमार हैं ट्रंप?
ट्रंप के हाथ पर चोट के निशान देखने के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर और भी अटकलें लगाई जाने लगीं। इस पर उनके निजी डॉक्टर सीन बारबेला ने सफाई दी कि ये निशान बार-बार हाथ मिलाने और एस्पिरिन सेवन के कारण होने वाली हल्की ऊतक की जलन से पैदा हुए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत नहीं है।
ये भी पढ़ें Trump Tariff: भारत में जाने लगीं नौकरियां, तीन इंडस्ट्रीज पर पड़ा बुरा असर, क्या कर रही सरकार?
व्हाइट हाउस ने क्या कहा?
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि, 'ट्रंप जनता के राष्ट्रपति हैं और वे किसी भी अन्य अमेरिकी राष्ट्रपति की तुलना में ज्यादा लोगों से रोज मिलते हैं। वहीं उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ट्रंप पूरी तरह स्वस्थ हैं और किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर कोई अप्रत्याशित परिस्थिति आती है, तो वे जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं।'
ये भी पढ़ें Trump के टैरिफ को PM Modi का तमाचा! अब इंडिया में 68 अरब डॉलर का निवेश करेगा जापान, कैसे होगा फायदा? समझें












Click it and Unblock the Notifications