ट्रंप के इस फैसले से 5 लाख से ज्यादा प्रवासियों पर टूटा कहर, 30 दिनों के भीतर अमेरिका छोड़ने का अल्टीमेटम

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने ऐलान किया है कि अमेरिका क्यूबाई, हैती, निकारागुआ और वेनेजुएला के 5 लाख से ज्यादा प्रवासियों की अस्थायी कानूनी स्थिति को रद्द कर देगा। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के इस फैसले के बाद 5 लाख 30 हजार प्रवासियों को 30 दिन यानी एक महीने के अंदर अमेरिका छोड़ना पड़ सकता है।

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की ओर से जारी एक नोटिस में कहा गया है कि अमेरिका में बिना कानूनी आधार के रह रहे प्रवासियों को चेतावनी देते हुए ये बताया गया है कि वे वर्क परमिट और निर्वासित न किए जाने से मिली सुरक्षा के रद्द होने से पहले ही अमेरिकी छोड़ दें।

Donald Trump

जो बाइडेन लेकर आए थे इन 5 लाख प्रवासियों को अमेरिका

बाइडेन प्रशासन अमेरिका में 5 लाख 30 हजार प्रवासियों को एक कार्यक्रम के जरिए लेकर आई थी, जिसे सीएचएनवी कहा जाता है। साल 2022 में इस कार्यक्रम को पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुरू किया था। ये कार्यक्रम कानूनी तरीके से प्रवासन के रास्ते खोलने की दिशा में उठाया एक कदम था।

लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बनके ही इस सीएचएनवी कार्यक्रम को निलंबित कर दिया है। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि इसमें से कितने प्रवासियों ने इस दौरान कानूनी दर्जा लिया है या नहीं।

प्रवासियों का कानूनी स्थिति कब तक रद्द होगा?

अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) के सचिव क्रिस्टी नोएम ने कहा कि प्रभावित व्यक्ति संघीय रजिस्टर में नोटिस के प्रकाशन के 30 दिन बाद 24 अप्रैल को अपनी कानूनी स्थिति खो देंगे।

यह फैसला अमेरिकी आव्रजन नीति में व्यापक बदलाव के बाद लिया गया है और डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के पहले के कदम की याद दिलाता है जिसका उद्देश्य मानवीय पैरोल कार्यक्रम के "दुरुपयोग" को रोकना था।

एपी रिपोर्ट मुताबिक इस का इस्तेमाल ऐतिहासिक रूप से युद्ध या राजनीतिक अस्थिरता का सामना करने वाले देशों के व्यक्तियों को अस्थायी रूप से अमेरिका में प्रवेश करने और रहने की अनुमति देने के लिए किया जाता रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+