अमेरिकी चुनाव में रूस की भूमिका की जांच करने वाले ट्रंप के वकील का कार्यकाल खत्म

वॉशिंगटन डीसी। व्हाइट हाउस के काउंसिल एमेट फ्लड 14 जून को अपने पद से सेवानिवृत हो जाएंगे। इमेट फ्लड 2016 में अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव के दौरान इस प्रक्रिया में रूस के कथित हस्तक्षेप की जांच कर रहे थे। लेकिन अब 14 जून की उनकी सेवा समाप्त हो जाएगी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इस बात की जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी है। ट्रंप ने ट्वीट करके लिखा है कि इमेट फ्लड व्हाइट हाउस मेरी मदद के लिए आए थे, जब मुलर रिपोर्ट सामने आई थी। 14 जून को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। उन्होंने जबरदस्त काम किया है, किसी भी तरह की मिलीभगत या तोड़फोड़ नहीं हुई, मामला बंद हो गया है। इमेट मेरे दोस्त हैं और मैं उनका शुक्रिया अदा करता हूं, उन्होंने जबरदस्त काम किया है।

emmet

पहले ही माना जा रहा था कि इमेट फ्लड की सेवा समाप्त होने वाली है, वह जबसे मुलर जांच के बाद से ही इस बात के संकेत दे रहे थे कि वह अपने पद सो छोड़ सकते हैं। बता दें कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फ्लड की शुक्रवार को मुलाकात हुई थी, दोनों की मुलाकातत ओवल स्थित ऑफिस में हुई थी और इस दौरान इस बात पर भी चर्चा हुई थी कि आखिर किस समय फ्लड अपने पद को छोड़ेंगे। मुलर ने खुद कहा था कि मुलर रिपोर्ट के सामने आने के बाद से ही फ्लड की भूमिका लगातार कम हो गई थी। उन्होंने बताया था कि जांच पूरी हो चुकी है और वह व्यक्तिगत जिंदगी में वापस लौट रहे हैं। लिहाजा अगले कुछ हफ्तों तक इमेट भी अपने काम को खत्म कर सकते हैं। बता दें कि फ्लड उस टीम का भी हिस्सा थे जिसमे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के खिलाफ महाभियोग चलाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+