अमेरिकन नागरिकता के लिए Donald Trump ने लॉन्च की वेबसाइट, जानिए कैसे करें The Trump Card के लिए अप्लाई

American The Trump Card: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमीर निवेशकों को अमेरिका में स्थायी निवास का अवसर देने वाले Gold Card वीजा प्रोग्राम के लिए एक आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च कर दी है। यह प्रोग्राम उन विदेशी निवेशकों के लिए है जो अमेरिका में स्थायी निवासी बनने के लिए 5 मिलियन डॉलर का निवेश करना चाहते हैं। हालांकि, इस भारी निवेश के बावजूद, इस प्रोग्राम के तहत अमेरिकी नागरिकता की कोई गारंटी नहीं दी जाती है।

'The Trump Card' लॉन्च

गोल्ड कार्ड के लिए बनाए गए इस वेबसाइट पर ट्रंप की एक गोल्ड कार्ड की छवि दिखाई गई है, जिस पर उसका नाम 'The Trump Card' लिखा है। अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर उन्होंने लिखा, 'पाँच मिलियन डॉलर के लिए, THE TRUMP CARD आ रहा है! हजारों लोग कॉल करके पूछ रहे हैं कि वे कैसे इस शानदार मौके का हिस्सा बन सकते हैं और दुनिया के सबसे बड़े देश और मार्केट, यानि यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका तक पहुंच हासिल कर सकते हैं। वेटिंग लिस्ट अब खुल गई है। साइन अप करने के लिए, जाएं TRUMPCARD.GOV पर।'

Donald Trump

The Trump Card कैसे करें अप्लाई

डोनाल्ड ट्रंप की नई 'Gold Card' वीज़ा स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट अब लाइव है। वेबसाइट पर एक चमचमाते सुनहरे रंग के कार्ड की तस्वीर दिखाई देती है, जिस पर खुद ट्रंप का चेहरा छपा हुआ है। अगर आप इस स्कीम के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है।

ये भी पढ़ें Musk को रूस देगा पॉलिटिकल शरण? Trump से विवाद के बीच गुपचुप तरीके से मास्को पहुंचे पिता एरोल मस्क

स्टेप-बाय-स्टेप आवेदन प्रक्रिया

1. वेबसाइट पर जाएं
TRUMP CARD.GOV(http://trumpcard.gov) (यह ट्रंप के बयान में बताए गए लिंक के अनुसार है)

2. फॉर्म भरें

  • पूरा नाम
  • आपका देश/क्षेत्र
  • ईमेल एड्रेस
  • फोन नंबर (वैकल्पिक)
  • आवेदन का उद्देश्य चुनें
  • क्या आप खुद के लिए आवेदन कर रहे हैं या किसी बिजनेस के रूप में?

3. निवेश की सहमति

आपको यह पुष्टि करनी होगी कि आप $5 मिलियन (लगभग ₹43 करोड़) का निवेश करने के इच्छुक हैं।

4. फॉर्म सबमिट करें

सारी जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।

5. वेटलिस्ट कन्फर्मेशन

फॉर्म भरने के बाद आपको एक वेटलिस्ट कन्फर्मेशन ईमेल भेजा जाएगा।

नोट: इस प्रोग्राम के तहत स्थायी निवास (Permanent Residency) का अवसर मिल सकता है, लेकिन अमेरिकी नागरिकता की कोई गारंटी नहीं है।

ये भी पढ़ें जब हिंसा की आग में जल रहा था अमेरिका, स्टेज पर डांस कर रहे थे Donald Trump! Video Viral

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+