अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को हुआ कोरोना, चीन बोला-वायरस को कमजोर समझा, अब भुगतो!

बीजिंग। कोरोना वायरस ने अब दुनिया के सबसे ताकतवर शख्‍स अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और फर्स्‍ट लेडी मेलानिया ट्रंप को भी अपनी चपेट में ले लिया है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति जिनका खाना तक पहले चखा जाता है और फिर वह उसे खाते हैं, उनका कोरोना की चपेट में आना एक असाधारण घटना है। चीन की तरफ से इस पर प्रतिक्रिया दी गई है। हर मसले पर सरकार की तरफ से रुख पेश करने वाले सरकारी अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स ने अपने आर्टिकल में इस घटना पर भी प्रतिक्रिया दी है।

donald-trump.jpg

Recommended Video

    America के राष्ट्रपति Donald Trump और पत्नी Melania Trump हुए Corona Positive | वनइंडिया हिंदी

    आपने चुकाई है बड़ी कीमत

    ग्‍लोबल टाइम्‍स के एडीटर हू शिजिन ने इस घटना पर हर बार की तरह टिप्‍पणी की। उन्‍होंने ट्विटर पर लिखा, 'राष्‍ट्रपति ट्रंप और फर्स्‍ट लेडी ने कोविड-19 को कम कर आंका और जो जुंआ उन्‍होंने खेला था, उसकी कीमत चुकाई है। यह खबर अमेरिका में महामारी की भयावहता को बताती है। यह खबर ट्रंप और अमेरिका की इमेज पर एक नकरात्‍मक असर डालेगी और उनके दोबारा चुने जाने पर भी इसका नकारात्‍मक असर होगा।'व्‍हाइट हाउस की तरफ से भी इस बात की पुष्टि कर दी गई है। व्‍हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी काइलाघ मैकेनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और फर्स्‍ट लेडी मेलानिया ट्रंप SARS-Cov-2 वायरस पॉजिटिव हैं। ट्रंप के फीजिशियन डॉक्‍टर सीन कोन्‍ले ने कहा है कि राष्‍ट्रपति और फर्स्‍ट लेडी इस समय ठीक हैं और फिलहाल वह व्‍हाइट हाउस में ही रहेंगे। कोन्‍ले ने कहा, 'मैं इस बात की उम्‍मीद करता हूं कि राष्‍ट्रपति अपनी ड्यूटीज को पूरा करते रहेंगे और उसमें किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आएगी।'

    कोरोना को दिया नाम चाइना वायरस

    राष्‍ट्रपति ट्रंप ने पिछले दिनों पेंसिलवेनिया में हुई एक चुनावी रैली में फिर से कोरोना वायरस को चाइना वायरस कहकर संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि आज भी यह वायरस दुनियाभर में हजारों लोगों की जान ले रहा है। उन्‍होंने अपने समर्थकों से अपील तक कर डाली थी कि इसे कोरोना वायरस न कहें बल्कि इसे चाइना वायरस कहकर संबोधित करें। ट्रंप ने ताना भी मारा कि चाइना वायरस कहते ही उन्‍हें लगता है कि जैसे यह इटली में कोई खूबसूरत जगह है। ट्रंप ने पहली बार अप्रैल में कोरोना वायरस के लिए चाइना वायरस शब्‍द का प्रयोग किया था। चीन को इस बात पर खासी मिर्ची भी लगी थी। ट्रंप तो यहां तक बोल गए थे कि वुहान की उस लैब की जांच होनी चाहिए, जहां से यह वायरस निकला था। कोरोना वायरस से दुनियाभर में 10 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+