आखिर क्यों मेहमानों को डोनाल्ड ट्रंप दिखाते हैं 'वो कमरा'

न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर अपने बयान की वजह से चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार ट्रंप एक अलग ही वजह से चर्चा में आ गए हैं। दरअसल अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप को अपने मेहमानों, कांग्रेस के सदस्यों को व्हाइट हाउस, राष्ट्रपति का कार्यालय और घर की सैर कराना काफी रास आ रहा है। हाल ही में जब ट्रंप नए सिनेटर्स, न्यूयॉर्क के दोस्तों के साथ ओवल के ऑफिस में थे तो उन्होंने अपने दोस्तों से पूछा क्या आप मोनिका लेविंस्की और बिल क्लिंटन का वह कमरा देखना चाहेंगे जहां कथित रूप से दोनों के बीच संबंध बने थे ।

क्लिंटन-लेविंस्की यहीं मिले थे

क्लिंटन-लेविंस्की यहीं मिले थे

इस पूरी घटना के बारे में जानकारी रखने वाले व्यक्ति ने बताया कि हम इस कमरे को फिर से तैयार कर रहे हैं। 2017 में ट्ंप ने एक टीवी एंकर से कहा था कि मुझे बताया गया था कि यह कमरा बिल और मोनिका का है। ट्रंप के साथ ओवल ऑफिस जाने वाले तीन अन्य लोगों ने बताया कि क्लिंटन और लेविंस्की के बारे में डोनाल्ड ट्रंप ने इस तरह के कमेंट पहले भी किए हैं। कभी कभी यह बात काफी अलग ही स्तर पर चली जाती थी। राष्ट्रपति आवास में आने वाले लोगों को यहां की सैर कराना ट्रंप को काफी पसंद है।

जानने वालों को घुमाते हैं

जानने वालों को घुमाते हैं


राष्ट्रपति आवास पर आने वाले दर्जनों लोगों और पूर्व राष्ट्रपति के जानने वालों को ट्रंप यहां घुमाते हैं। ट्रंप के प्राइवेट कार्यक्रम में शामिल होने वाले एक करीबी ने बताया कि यहां आने वाले मेहमानों के साथ राष्ट्रपति आवास पर घूमना यहां लगे एंटीक को दिखाना डोनाल्ड ट्रंप को काफी पसंद है। राष्ट्रपति भवन के इतिहास डगलस ब्रिंक्ले ने कहा कि ट्रंप एक जगह बैठना पसंद नहीं करते है, वह यहां वहां घूमना पसंद करते हैं। इन तमाम खबरों पर व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी सारा सैंडर्स ने कहा कि राष्ट्रपति को व्हाइट हाउस और यहां के गौरवमयी इतिहास पर गर्व है।

 लोगों से पूछते हैं सवाल

लोगों से पूछते हैं सवाल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति के साथ बैठक करने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि जब राष्ट्रपति ने कांग्रेस के सदस्यों के साथ रात्रि भोज के बाद ट्रंप अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि क्या आप लिंकन का कमरा देखना चाहते हैं। वह लिंकन का कमरा दिखाते हैं और कहते हैं कि आखिर कैसे लिंकन इतने छोटे बेड पर सोते थे, वह काफी लंबे व्यक्ति थे।

इसे भी पढ़ें- सियाचिन में तैनात जवानों के लिए Dominos ने दी पिज्जा पार्टी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+