Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ कोर्ट में महिला की विस्फोटक गवाही, बुरी तरह फंसे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति
महिला ने ट्रायल में कहा है, कि ट्रंप ने उसे अपना परिचय दिया और उनसे हाथ मिलाया और उन्होंने एक-दूसरे का अभिवादन किया। ट्रम्प ने तब लीड्स से पूछा, कि क्या वह शादीशुदा हैं और उसने उसे बताया कि वह तलाकशुदा है।

Donald Trump Jean Carroll's rape case: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर अमेरिका में हर दूसरे दिन नये खुलासे हो रहे हैं और अब कोर्ट में ट्रायल के दौरान एक महिला ने दावा किया है, कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने फ्लाइट के अंदर उसे टटोला था।
एक महिला ने मंगलवार को न्यूयॉर्क की एक अदालत को बताया है, कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 1970 के दशक के अंत में एक फ्लाइट में उसका यौन उत्पीड़न किया था। जेसिका लीड्स, जो अब 81 साल की हो चुकी हैं, ने लेखक ई जीन कैरोल के बलात्कार केस में, डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ चल रहे मानहानि के मुकदमे में गवाही देते हुए ये बयान दिया है।
ई जीन कैरोल केस में ट्रायल के दौरान 81 साल की महिला जेसिका लीड्स ने अदालत को बताया है, कि डोनाल्ड ट्रम्प ने न्यूयॉर्क जाने वाली एक फ्लाइट के बिजनेस क्लास सेक्शन में उसकी स्कर्ट पर हाथ रखा था।
महिला ने कोर्ट को क्या बताया?
जेसिका लीड्स ने कोर्ट में दी गई अपनी गवाही में बताया है, कि "वह मुझे चूमने की कोशिश कर रहा था, मेरे प्राइवेट पार्ट को पकड़ रहा था।" महिला ने कहा, कि "कोई बातचीत नहीं हुई, लेकिन यह नीले रंग की तरह था"।
जेसिका लीड्स ने पहली बार 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से कुछ हफ्ते पहले न्यूयॉर्क टाइम्स के साथ एक साक्षात्कार में आरोप लगाया था, जिसके बाद तहलका मच गया था। हालांकि, इससे ट्रंप के चुनावी कैम्पेन पर कोई असर नहीं पड़ा और वो चुनावी जीत हासिल करने में कामयाब रहे।
उस समय, महिला जेसिका लीड्स ने कहा था, उसने दशकों बाद यौन शोषण की अपनी कहानी पर चुप्पी इसलिए तोड़ी, क्योंकि उसने टेलीविजन डिबेट के दौरान डोनाल्ड ट्रंप को यौन उत्पीड़न के आरोपों से इनकार करते हुए देखा, लिहाजा उसने अपन कहानी को सार्वजनिक करने का फैसला किया।
घटना के बारे में लीड्स ने क्या कहा
लीड्स के अनुसार, वह 38 साल की थी, जब वह उसी विमान से यात्रा कर रही थी, जिसमें ट्रम्प थे। उसने द टाइम्स को बताया था, कि वह कोच में बैठी थी, लेकिन एक फ्लाइट अटेंडेंट ने उसे प्रथम श्रेणी में एक खाली सीट लेने के लिए आमंत्रित किया। वो सीट ट्रंप के बगल वाली बिजनेस क्लास की सीट थी।
महिला ने दावा किया, कि ट्रंप ने उसे अपना परिचय दिया और उनसे हाथ मिलाया और उन्होंने एक-दूसरे का अभिवादन किया। ट्रम्प ने तब लीड्स से पूछा, कि क्या वह शादीशुदा हैं और उसने उसे बताया कि वह तलाकशुदा है।
Recommended Video

लीड्स ने कहा, कि ट्रम्प ने उनके बीच आर्मरेस्ट उठाया, उनकी ओर बढ़े और उन्हें टटोलने लगे। वह पीछे हट गई और जल्दी से प्रथम श्रेणी के केबिन को छोड़कर अपने कोच में लौट आई। इसी मामले को लेकर जेसिका लीड्स को, ट्रंप पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला कैरोल के वकीलों ने उसे कोर्ट में गवाही देने के लिए बुलाया था, ताकि 9 जूरी जजों को डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ रेप केस चलाने के लिए तैयार कर सके।
आपको बता दें, कि ट्रम्प ने हमेशा से यौन उत्पीड़न के सभी आरोपों का खंडन किया है, और उनके खिलाफ, ऐसे किसी भी दावे पर कभी भी आपराधिक मुकदमा नहीं चलाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications