अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने दी नॉर्थ कोरिया को तबाह करने की धमकी, किम जोंग को दिया एक प्रपोजल

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा है कि अमेरिकी और नार्थ कोरियाई अधिकारी जून में उनकी और किेम जोंग उन के बीच मुलाकात की तैयारी कर रहे हैं। 12 जून को ट्रंप और नार्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन की मुलाकात सिंगापुर में होनी है।

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा है कि अमेरिकी और नार्थ कोरियाई अधिकारी जून में उनकी और किेम जोंग उन के बीच मुलाकात की तैयारी कर रहे हैं। 12 जून को ट्रंप और नार्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन की मुलाकात सिंगापुर में होनी है। लेकिन इससे पहले नॉर्थ कोरिया की ओर से इस मुलाकात को कैंसिल करने की धमकी दे दी गई है। ट्रंप और किम जोंग की मुलाकात काफी एतिहासिक होने वाली है। इतिहास में यह पहला मौका है जब कोई नॉर्थ कोरियन लीडर किसी अमेरिकी राष्‍ट्रपति से मुलाकात करेगा। ट्रंप ने इस मुलाकात से पहले किम जोंग उन के सामने एक आकर्षक प्रस्‍ताव रखा है तो इसके साथ ही उन्‍हें एक धमकी भी दी गई है।

परमाणु कार्यक्रम छोड़े नॉर्थ कोरिया

परमाणु कार्यक्रम छोड़े नॉर्थ कोरिया

डोनाल्‍ड ट्रंप ने किम जोंग उन को भरोसा दिलाया है कि अगर वह अपना परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह से छोड़ने पर राजी हो जाते हैं तो फिर उनके पास हमेशा के लिए सत्‍ता में रहने का मौका होगा। लेकिन इसके साथ ही ट्रंप ने किम जोंग को धमकी भी दी कि अगर उन्‍होंने अमेरिका के साथ बातचीत को किसी अंजाम तक नहीं पहुंचाया तो फिर नॉर्थ कोरिया को 'तबाह' किया जा सकता है। ट्रंप की ओर से नॉर्थ कोरिया पर आई यह टिप्‍पणी अब तक की सबसे विस्‍तृत टिप्‍पणी है। नॉर्थ कोरिया की ओर से हाल ही में साउथ कोरिया के साथ होने वाली वार्ता को कैंसिल कर दिया गया है। यह बातचीत इसी हफ्ते होने वाली थी। इसके बाद अमेरिका के साथ होने वाली वार्ता पर भी खतरे के बादल मंडराने लगे हैं।

अगर मीटिंग नहीं हुई तो कुछ इंट्रेस्टिंग होगा

अगर मीटिंग नहीं हुई तो कुछ इंट्रेस्टिंग होगा

रंप ने कहा कि नॉर्थ कोरिया इस तरह से बातचीत कर रहा है जैसे कुछ हुआ नहीं है। जहां उन्‍होंने नॉर्थ कोरिया पर आ रही मीडिया रिपोर्ट्स को पढ़ा तो साथ ही साउथ कोरिया से भी बात की। ट्रंप ने कहा कि नॉर्थ कोरिया को अभी संकेत देना है कि वह बातचीत को कैंसिल करने की योजना बना रहे हैं। ट्रंप के मुताबिक अगर मुलाकात होनी है तो होकर रहेगी अगर नहीं होती है तो फिर वह अगले कदम के बारे में सोचेंगे। उन्‍होंने कहा, 'हमारी मीटिंग हो सकती है और नहीं भी हो सकती है। अगर मीटिंग नहीं होती है तो फिर यह काफी इंट्रेस्टिंग होगा। हम देखेंगे कि क्‍या होता है।'

लीबिया से तुलना पर क्‍या बोले ट्रंप

लीबिया से तुलना पर क्‍या बोले ट्रंप

ट्रंप ने इसके साथ ही अपने नेशनल सिक्‍योरिटी एडवाइजर जॉन बोल्‍टन के उस बयान से खुद को अलग कर लिया है, जिसमें उन्‍होंने लीबिया का उदाहरण नार्थ कोरिया के संदर्भ में दिया था। ट्रंप ने बोल्‍टन की उस बात से इनकार कर दिया जिसमें उन्‍होंने कहा था कि अगर नॉर्थ कोरिया ने खुद को परमाणु मुक्‍त नहीं किया तो फिर अमेरिका 'लीबिया मॉडल' को अपनाएगा। ट्रंप ने कहा कि अगर किम जोंग अपना परमाणु कार्यक्रम छोड़ देते हैं तो फिर वह सत्‍ता में बने रहेंगे। बोल्‍टन ने पिछले माह बयान दिया था कि 'साल 2003, 2004 के लीबिया मॉडल अमेरिका और नॉर्थ कोरिया की बातचीत पर लागू किया जा सकता है।' ट्रंप ने कहा कि अगर किम जोंग परमाणु हथियार छोड़ देते हैं तो फिर उनका देश काफी अमीर होगा।

चीनी राष्‍ट्रपति जिनपिंग का असर!

चीनी राष्‍ट्रपति जिनपिंग का असर!

डोनाल्‍ड ट्रंप की यह कड़ी प्रतिक्रिया हाल ही में नॉर्थ कोरियन लीडर किम जोंग और चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग के बीच दूसरी मुलाकात के बाद आई है। अमेरिकी मीडिया मान रही है कि जिनपिंग ने किम को मुलाकात पर रुख कड़ा करने के लिए प्रभावित कर सकते हैं। जहां एक तरफ ट्रंप ने किम जोंग को चेतावनी दी है तो उन्‍होंने यह भी साफ कर दिया है कि वह नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन से मुलाकात करना चाहते हैं लेकिन सवाल है कि क्‍या किम भी ऐसा ही चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+