Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Donald Trump Fitness: फास्ट-फूड के शौकीन 78 के ट्रंप की फिटनेस का क्या राज? PM मोदी से मेल खाती है वजह!

Donald Trump Fitness: डोनाल्ड ट्रंप, जिन्होंने 20 जनवरी 2025 को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली, अब 78 साल और 7 महीने की उम्र में सबसे उम्रदराज अमेरिकी राष्ट्रपति बन गए हैं। लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी फिटनेस और एनर्जी ने सभी को हैरान कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो 74 साल के हैं, भी अपनी फिटनेस के लिए मशहूर हैं।

डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी दोनों ही उम्र के इस पड़ाव पर भी न केवल एनर्जेटिक हैं, बल्कि अपने-अपने देश के नेतृत्व में पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी दोनों ही यह सीख दे रहे हैं कि उम्र सिर्फ एक संख्या है, असली फर्क आपके काम करने के जज़्बे और अनुशासन से पड़ता है। आइए जानते हैं कि ट्रंप और मोदी की फिटनेस का राज क्या है और दोनों में क्या समानताएं हैं...

Donald Trump Fitness

Donald Trump Fitness Secret: डोनाल्ड ट्रंप की फिटनेस का राज

ट्रंप के खान-पान और दिनचर्या को देखकर लगता है कि उनकी फिटनेस का रहस्य पारंपरिक तरीकों से थोड़ा अलग है। 2017 में ट्रंप पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति बने। करीब एक साल बाद 18 जनवरी, 2018 को ट्रंप ने रॉयटर्स को दिए गए अपने एक इंटरव्यू में अपनी फिटनेस के कई राज खोले। आइए जानते हैं...

  • गोल्फ से एक्सरसाइज: ट्रंप नियमित तौर पर गोल्फ खेलते हैं। उनका मानना है कि गोल्फ कोर्स पर चलने और खेलते समय की गई हल्की गतिविधियां उनके लिए पर्याप्त व्यायाम हैं।
  • कम नींद: ट्रंप केवल 4-5 घंटे की नींद लेते हैं और खुद को एनर्जेटिक बनाए रखते हैं।
  • ट्रेडमिल किस्सा: ट्रंप ने एक बार ट्रेडमिल पर काफी समय बिताकर मेडिकल स्टाफ को भी हैरान कर दिया था। मेडिकल स्टाफ की काफी गुजारिश के बाद ट्रेडमिल से उतरे थे।
  • डाइटिंग और ट्रंप: फास्ट-फूड के शौकीन ट्रंप ने बताया कि वह अपनी डाइट पर ध्यान देते हैं और व्हाइट हाउस में खाने की मात्रा को नियंत्रित करना पसंद करते हैं। बताया कि मैं हमेशा से ही डाइट पर ज्यादा भरोसा करता रहा हूं, क्योंकि मैं मजबूत हूं, आप जानते हैं? मैं गेंद को दूर तक मारता हूं। मेरा मतलब है कि मैं शारीरिक रूप से मजबूत हूं। उन्होंने बताया कि व्हाइट हाउस में खाना बनाने वाले लोग असाधारण हैं, लेकिन मुझे लगता है कि वे शायद हिस्से को थोड़ा छोटा कर सकते हैं और शायद हम कुछ ज़्यादा मोटापा बढ़ाने वाली सामग्री को हटा दें और मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है।

PM Modi Fitness Mantra: PM मोदी की फिटनेस का मंत्र

74 साल की उम्र में भी प्रधानमंत्री मोदी की फिटनेस उनके अनुशासन और नियमित दिनचर्या का नतीजा है।

  • योग और ध्यान: मोदी हर दिन योग, सूर्य नमस्कार, और ध्यान करते हैं। इससे उनका शरीर और मन दोनों संतुलित रहते हैं।
  • कम नींद: पीएम मोदी भी ट्रंप की तरह केवल 3-4 घंटे की नींद लेते हैं और खुद को तरोताजा महसूस करते हैं।
  • सादा भोजन: मोदी हल्का और संतुलित भोजन करते हैं। उनका नाश्ता अदरक की चाय और उबले या भुने खाद्य पदार्थों से होता है।
  • सुबह जल्दी उठने की आदत: पीएम मोदी सुबह 4 बजे उठ जाते हैं और अपनी दिनचर्या शुरू कर देते हैं।

ट्रंप और मोदी की फिटनेस में क्या समानताएं?

  • कम नींद: दोनों ही नेता बेहद कम सोने के बावजूद पूरी तरह एनर्जेटिक रहते हैं।
  • नियमित शारीरिक गतिविधि: ट्रंप गोल्फ खेलते हैं, कोर्स में काफी वक्त बिताते हैं, जबकि मोदी योग और टहलने पर जोर देते हैं।
  • डाइट: दोनों अपनी डाइट और दिनचर्या को लेकर काफी सतर्क हैं।
  • कड़ी मेहनत: उम्र को नज़रअंदाज़ करते हुए दोनों लंबे समय तक काम करते हैं और खुद को पूरी तरह काम के प्रति समर्पित रखते हैं।

Donald Trump Fast Food Love: डोनाल्ड ट्रंप का फास्ट-फूड प्रेम

अपने खान-पान के बारे में बात करें तो ट्रंप फास्ट-फूड के शौकीन हैं। उन्हें अच्छी तरह से पका हुआ स्टेक और फ्राइड चिकन बहुत पसंद है। ट्रंप एक दिन में 12 डाइट कोक तक पी सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति पद के दौरान ट्रंप की डेस्क पर एक छोटा सा लाल बटन था और वे सोडा मांगते थे। कोरी लेवांडोव्स्की द्वारा सह-लिखित एक किताब के अनुसार, ट्रंप के आम डिनर में दो बिग मैक, दो फिलेट-ओ-फिश और एक चॉकलेट माल्टेड शामिल था।

पीएम मोदी का सादा जीवन उच्च विचार

मोदी के भोजन और फिटनेस रूटीन में सादगी झलकती है। वे नाश्ते में खिचड़ी, उपमा, और खाकरा जैसे हल्के फूड्स लेते हैं। रात का खाना 6 बजे से पहले खा लेते हैं और इसके बाद कुछ नहीं खाते। नियमित डीप ब्रीदिंग और योग उनकी फिटनेस का मुख्य हिस्सा है।

ट्रंप और मोदी का बॉडी स्ट्रक्चर कैसा?

बॉडी स्ट्रक्चर ट्रंप मोदी
हाइट 6 फुट 3 इंच 5 फुट 7 इंच
वजन 108 77
उम्र 78 74

क्या सच में 56 का इंच का है मोदी का सीना?

अहमदाबाद के अपूर्व शाह ने अपनी किताब में बताया है कि नरेंद्र मोदी की हाइट 5 फुट 7 इंच है। पीएम मोदी का वजन 77 किलो। बीबीसी की 11 साल पहले की एक स्टोरी के मुताबिक, पीएम मोदी का सीना सीना 43 इंच और कंधा 18.5 इंच बताया गया है। हालांकि, वक्त से साथ शारीरिक परिवर्तन सामान्य है।

नोट- यह खबर विभिन्न मीडिया सोर्स के हवाले से है। दिए गए आंकड़ों की जिम्मेदारी वनइंडिया नहीं लेता है।
(सोर्स- रायटर्स, टाइम्स ऑफ इंडिया, जनसत्ता)

ये भी पढ़ें- Donald Trump Age: US के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपतियों में ट्रंप किस नंबर पर? बाइडेन को भी मात! लिस्ट में कौन-कौन

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+