Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

न्‍यूजीलैंड शूटिंग: अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने व्‍हाइट नेशनलिज्‍म के खतरे को मनाने से किया इनकार

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने शुक्रवार को श्‍वेत राष्‍ट्रवाद के खतरे को मानने से इनकार कर दिया। डोनाल्‍ड ट्रंप ने न्‍यूजीलैंड में हुई आतंकी घटना पर प्रति‍क्रिया दी और इस दौरान ही उन्‍होंने कहा कि न्‍यूजीलैंड की अल नूर और लिनविन मस्जिद में जो कुछ भी हुआ है, उसका श्‍वेत राष्‍ट्रवाद से कोई लेना देना है। इसके साथ ही उन्‍होंने इस बात को मानने से इनकार कर दिया कि श्‍वेत राष्‍ट्रवाद या व्‍हाइट नेशनलिज्‍म एक बढ़ती समस्‍या है।

donald-trump-white-nationalism.jpg

हमलावर ने किया ट्रंप का जिक्र

ट्रंप ने शुक्रवार को व्‍हाइट हाउस में ओवल ऑफिस में मीडिया से मुलाकात की। इस दौरान उन्‍होंने कहा, 'मुझे ऐसा नहीं लगता कि श्‍वेत राष्‍ट्रवाद कोई समस्‍या है बल्कि यह छोटा सा ग्रुप है जिसमें ऐसे लोग हैं जिन्‍हें कोई गंभीर समस्‍या है।' ट्रंप ने कहा कि न्‍यूजीलैंड का केस भी कुछ ऐसे ही लोगों के दिमाग की उपज लगता है। उन्‍होंने आगे कहा कि वह और कुछ नहीं कह सकते क्‍योंकि उन्‍हें इसके बारे में ज्‍यादा नहीं मालूम है। क्राइस्टचर्च में हुए इन हमलों में 49 लोगों की मौत हुई है। इस हमले को ऑस्‍ट्रेलियाई नागरिक 28 वर्ष के ब्रेनटॉन हैरीसन टारैंट ने अंजाम दिया है। हमले के दौरान उसने इसकी लाइव स्‍ट्रीमिंग की थी। हमले के समय ब्रैनटेन ने 74 पेज का एक मैनिफेस्‍टो भी ऑन लाइन रिलीज किया था। इसमें उसने ट्रंप का जिक्र किया था और उन्‍हें, 'व्‍हाइट आइडेंटीटी और साझा मकसद का प्रतीक' बताया था। जब ट्रंप से इस पर सवाल किया गया तो उनका जवाब था कि उन्‍होंने इसे नहीं पढ़ा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+