कोरोना का इलाज कराकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना संक्रमण से ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। इस बात की जानकारी खुद डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट करके दी। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर लिखा आज मैं महान वॉल्टर रीड मेडिकल सेंटर से 6.30 बजे चला जाऊंगा। सच में काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। कोविड से मत डरिए, इसे अपने जीवन पर हावी मत होने दीजिए। हमने ट्रंप प्रशासन के अंतर्गत कुछ काफी अच्छी दवाएं और जानकारी तैयार कर ली है, मैं 20 साल पहले जैसा महसूस करता था, उससे अधिक ठीक आज महसूस कर रहा हूं।

Recommended Video

    Covid 19 से संक्रमित Donald Trump की अस्पताल से छुट्टी,अब White House में होगा इलाज | वनइंडिया हिंदी
    trump

    रिपोर्ट के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं, लेकिन घर जाने में सक्षम हैं। राष्ट्रपति का ऑक्जीन स्तर सामान्य है और व्हाइट हाउस में उन्हें रेमडिसिवीर की पांचवी खुराक दी जाएगी। बता दें डोनाल्ड ट्रंप को चार दिन पहले कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्तपाल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। पहले तो दोनों व्हाइट हाउस में ही आइसोलेट थे, लेकिन बाद में ट्रंप की हालत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। इस दौरान उनके खून में ऑक्सीजन की कमी पाई गई थी।

    गौरतलब है कि ट्रंप वॉल्‍टर रीड मिलिट्री सेंटर में भर्ती थे, तो वो अपनी बुलेटप्रुफ गाड़ी में बैठकर निकले। इसके बाद वो कुछ दूर तक गए और गाड़ी के अंदर से समर्थकों का अभिवादन किया। विशेषज्ञों का कहना है कि ट्रंप ने ऐसा करके अपने ही प्रशासन की तरफ से जारी सार्वजनिक स्‍वास्‍थ्‍य निर्देशों का उल्‍लंघन किया था।15 अक्टूबर को डोनाल्ड ट्रंप मायामी में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर दूसरे राउंड की बहस में हिस्सा लेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+