डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क टाइम्स में छपे एक आलेख की जांच के आदेश दिए
न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क टाइम्स में छपे एक आलेख की जांच के लिए डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस को आदेश दिया है। वह आलेख ट्रंप-विरोधी था जिसे 'वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी' ने कथित तौर पर लिखा था। आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क टाइम्स से उस ''बुजदिल''के नाम का खुलासा करने की मांग की है जिसने एक विस्फोटक लेख लिख कर उनके कार्यकाल को अब तक के सबसे गंभीर संकट में डाल दिया है।

ट्रंप ने मोंटाना के बिलिंग्स में गुरुवार को अपने समर्थकों की रैली को संबोधित करते हुए कहा, ''कोई नहीं जानता कि वह कौन है'' उन्होंने कहा, ''डीप स्टेट' के अज्ञात कारिंदे अपने खुफिया एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए मतदाताओं की अवहेलना कर रहे हैं और ये लोकतंत्र के लिए वास्तविक खतरा हैं'।
रिपब्लिक पार्टी हलके में जब किसी चीज में साजिश बताने की कोशिश होती है तो 'डीप स्टेट' शब्द का इस्तेमाल किया जाता है जो सरकार के अधीन नीति निर्माण करने वाले ऐसे अपेक्षाकृत स्थाई निकायों को कहते हैं जिनकी नीतियां और कार्यक्रम सत्ता परिवर्तन के बावजूद लंबे अरसे तक अप्रभावित रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications