डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी को राक्षस बताया
वॉशिंगटन। इराक में अमेरिकी ठिकानों से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान के सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी को लेकर बड़ा बयान दिया था। ईरान हमले से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी को राक्षस बताया था। ट्रंप ने कहा कि सुलेमानी को राक्षस बुलाया जाता है और वह राक्षस था। वह राक्षस अब नहीं है अब वह मर गया है। ट्रंप ने कहा कि सुलेमानी की मौत कई लोगों के लिए अच्छी है क्योंकि वह कई देशों पर बहुत बड़ा और भयावह हमला करने की योजना बना रहा था। वह ना सिर्फ हमपर बल्कि कई लोगों के खिलाफ हमले की योजना बना रहा था, लेकिन हमने उसे रोक दिया है।
Recommended Video

विपक्ष पर साधा निशाना
वहीं विपक्ष पर हमला बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि सुलेमानी की मौत के बाद किसी को शिकायत है। मैंने इस बार में लोगों ने नहीं सुना है, लेकिन जो लोग राष्ट्रपति का चुनाव जीतना चाहते हैं वह इस बारे में बयान दे रहे हैं, इन्ही लोगों को सुलेमानी की मौत से दिक्कत है और वह इसकी शिकायत कर रहे हैं। लेकिन इन लोगों के अलावा कोई भी सुलेमानी की मौत पर शिकायत नहीं कर रहा है और ना ही किसी को दिक्कत है। वहीं इराक से अमेरिकी सैनिको की वापसी पर ट्रंप ने कहा कि मुझे इराक से अमेरिकी सैनिकों का निकल जाना देश के लिए खराब होगा।

इराक पीएम का बयान
इससे पहले इराक के प्रधानमंत्री आदिल अब्दुल महदी ने कहा कि इराक से अगर विदेशी फौजी निकल जाते हैं तो संभावित युद्ध से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि तनाव को कम करने का यह एकमात्र रास्ता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे अमेरिकी सैनिकों की वापसी की खबर मिली थी लेकिन कुछ घंटों के बाद अमेरिका की ओर से कहा गया है कि वह सेना को वापस नहीं बुला रहे हैं। पहले जो संदेश उन्हें भेजा गया वह गलत था।

ईरान ने बोला हमला
बता दें कि 7 जनवरी को ईरान ने ईराक स्थित अमेरिका के एआई असद एयरबेस पर कई रॉकेट लॉन्च किए। ईरान की सेसमी ऑफिशियल न्यूज एजेंसी ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि अमेरिका के खिलाफ ईरान की बदले की कार्रवाई शुरू हो गई है। ईरान की मिसाइलों ने यूएस बेस पर हमला कर दिया है। सीएनएन न्यूज ने वरिष्ठ अधिकारी का हवाला देते हुए इस हमले की पुष्टि की है। इस हमले में यूएस की सेनाओं को निशाना बनाया गया, उनपर मिसाइल से हमला किया गया।












Click it and Unblock the Notifications