Video: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जूते में चिपक गया टॉयलेट पेपर,ऐसे उड़ा मजाक
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दुनिया के शक्तिशाली देश की सत्ता संभाल रहे हैं। ट्रंप को लेकर कहा जाता है कि वो दुनियाभर की गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखते है, लेकिन दुनिया भर रौब दिखाने वाले ट्रंप अपने जूते तक का ख्याल नहीं रख सके।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा गया कि एयरफोर्स वन में चढ़ते वक्त डोनाल्ड ट्रंप के जूतों में टॉयलेट पेपर चिपका रह गया। ट्रंप के एक जूते में टॉयलेट पेपर चिपका हुआ रह गया। लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं और और ट्रंप का मजाक बना रहे हैं। कोई इसे टॉयलेट पेपर कहकर मजाक बना रहा है, तो पॉटी कह रहा है। किसी ने लिखा कि टॉयलेट पेपर पर ट्रंप चिपक गया ।
आपको बता दें कि प्रोटोकॉल के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति का हर पल इसका ख्याल रखना होता है। ट्रंप अपने जूते में चिपके टॉयलेट पेपर का ख्याल नहीं रख सके। यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर ट्रंप का मजाक उड़ा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications