Transgender एथलीट्स की अब US में महिला खेलों में नो एंट्री! आबादी का कितने % थर्ड जेंडर? क्या है मकसद?
Donald Trump Bans Transgender Athletes in Women Sports: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump)के दोबारा राष्ट्रपति बने मात्र 17 दिन (20 जनवरी शपथ) ही हुए हैं। लगातार ट्रंप के फैसलों से अंदरूनी के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय सियासी पारा चढ़ा हुआ है। अमेरिका से अवैध अप्रवासियों को खदेड़ने के साथ ही ट्रंप ने ट्रांसजेंडरों (Transgenders) के लिए नए नियमों का पिटारा भी खोल दिया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नया आदेश जारी किया है, जिसके तहत अब ट्रांसजेंडर एथलीट्स महिलाओं के खेलों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। खास बात यह है कि संयुक्त राज्य अमेरिका की कुल जनसंख्या लगभग 33 करोड़ है। विलियम्स इंस्टीट्यूट के अनुसार, 13 वर्ष और उससे अधिक आयु के लगभग 0.6% लोग, यानी लगभग 1.6 मिलियन (16 लाख) व्यक्ति, ट्रांसजेंडर के रूप में पहचान करते हैं।

वहीं, यूएसए फैक्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी जनसंख्या का लगभग 1.1% हिस्सा स्वयं को ट्रांसजेंडर मानता है। स्व-पहचानी गई लिंग पहचान के आधार पर वयस्क हैं। क्या होगा ट्रंप के आदेश से असर? क्या है मकसद? आइए जानते हैं विस्तार से...
Donald Trump Transgender New Rule: ट्रंप का नया आदेश क्या कहता है?
राष्ट्रपति ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को महिलाओं के खेलों में भाग लेने से रोका गया है। इसका मतलब है कि जो खिलाड़ी जन्म के समय पुरुष थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपना लिंग परिवर्तन करवाया, वे अब महिला खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
Donald Trump Transgender New Rule Purpose: इस आदेश का उद्देश्य क्या है?
ट्रंप प्रशासन का कहना है कि यह आदेश महिलाओं के खेलों की 'निष्पक्षता' और 'सुरक्षा' को बनाए रखने के लिए है। उनका मानना है कि ट्रांसजेंडर महिलाओं के शामिल होने से जैविक महिलाओं के साथ प्रतिस्पर्धा में असमानता हो सकती है। साथ ही इस आदेश का उद्देश्य 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक सहित सभी स्तरों पर ट्रांसजेंडर एथलीटों की भागीदारी को रोकना है।
स्कूलों और कॉलेजों पर इसका क्या असर होगा?
इस आदेश के अनुसार, जो स्कूल या कॉलेज ट्रांसजेंडर एथलीट्स को महिलाओं के खेलों में भाग लेने की अनुमति देंगे, उन्हें संघीय फंडिंग खोने का खतरा हो सकता है। यानी, उन्हें सरकार से मिलने वाली आर्थिक मदद बंद हो सकती है।
Olympic Games Impact: ओलंपिक खेलों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) पर भी दबाव डालने की योजना बनाई है, ताकि 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक खेलों में ट्रांसजेंडर एथलीट्स की भागीदारी पर रोक लगाई जा सके। इसके लिए, वे ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों के वीजा आवेदनों की जांच करने और उन्हें मंजूरी न देने की बात भी कर रहे हैं।
Who is First US Transgender Athlete: US में पहला ओपनली ट्रांसजेंडर एथलीट कौन?
आलंपिक्स वेबसाइट के मुताबिक, ओलंपिक खेलों में ट्रांसजेंडर एथलीटों की संख्या सीमित है। हालांकि, सटीक आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन कुछ ट्रांसजेंडर एथलीटों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा की है। उदाहरण के लिए, क्रिस मोसियर (Chris Mosier) धावक (Running) टीम यूएसए का प्रतिनिधित्व करने वाले पहले ओपनली ट्रांसजेंडर एथलीट हैं।
US Transgenders Reactions: क्या कहते हैं US के ट्रांसजेंडर?
इस फैसले पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं हैं। कुछ लोग इसे महिलाओं के खेलों की सुरक्षा के लिए सही मानते हैं, जबकि अन्य इसे ट्रांसजेंडर समुदाय के खिलाफ भेदभावपूर्ण कदम के रूप में देख रहे हैं। यूएस की सेल्फ वेबसाइट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कई ट्रांसजेंडर एथलीटों ने बताया है कि ऐसे प्रतिबंधों के कारण उन्हें मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ेगा और उनके स्पोर्ट्स करियर में बाधा आएगी।
राष्ट्रपति ट्रंप का यह नया आदेश अमेरिका में खेलों की दुनिया में बड़ा बदलाव ला सकता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में यह फैसला कैसे लागू होता है और इसका क्या प्रभाव पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications