Trump Auto Tariff: ट्रंप के टैरिफ में ढील से ग्लोबल मार्केट में तेजी, Apple और GM के शेयरों में आया उछाल
Trump Auto Tariff Relief Update: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर लगाए गए कुछ टैरिफ में ढील देने के बाद दुनिया भर के शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। इससे न सिर्फ अमेरिकी स्टॉक मार्केट में रौनक लौटी, बल्कि यूरोप और एशिया के बाजार भी हरे निशान पर बंद हुए।
ट्रंप की इस छूट के बाद खासतौर पर टेक्नोलॉजी कंपनियों को बड़ा फायदा हुआ। Apple के शेयर 2.2% और Dell Technologies के शेयर 4% तक चढ़े। इसी तरह, ट्रंप द्वारा ऑटो इंडस्ट्री पर टैरिफ न लगाने के संकेत देने के बाद General Motors के शेयर 3.5% और Ford के 4.1% उछल गए।

S&P 500 और Dow Jones में उछाल
- S&P 500 में 0.8% (42.61 पॉइंट) की बढ़त रही और यह 5,405.97 पर बंद हुआ।
- Dow Jones 312 अंक की बढ़त के साथ 40,524.79 पर पहुंचा।
- NASDAQ Composite 107 पॉइंट ऊपर जाकर 16,831.48 पर बंद हुआ।
बॉन्ड मार्केट से भी राहत के संकेत
बॉन्ड मार्केट में पिछले हफ्ते काफी उतार-चढ़ाव रहा, लेकिन इस हफ्ते 10 साल के ट्रेजरी यील्ड में गिरावट देखने को मिली, जो अब 4.37% पर आ गया है। यह संकेत देता है कि निवेशकों का डर कुछ कम हुआ है।
दुनियाभर के बाजारों में भी तेजी
- ट्रंप की घोषणा के असर से यूरोपीय और एशियाई बाजारों में भी तेजी आई।
- फ्रांस का सूचकांक 2.4%, जर्मनी का 2.9%, जापान का 1.2% और दक्षिण कोरिया का 1% चढ़ा।
- हांगकांग में 2.4% और शंघाई में 0.8% की बढ़त दर्ज की गई।
चीन ने की स्वागत की लेकिन पूरी छूट की मांग दोहराई
चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने इस छूट को "एक छोटा लेकिन सकारात्मक कदम" बताया, लेकिन अमेरिका से बाकी टैरिफ भी हटाने की मांग की। वहीं राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि "ट्रेड वॉर में कोई नहीं जीतता" और चीन स्थिरता की मिसाल बनना चाहता है।
छूट है अस्थायी, अनिश्चितता बरकरार
हालांकि ट्रंप प्रशासन ने साफ किया है कि यह छूट स्थायी नहीं है। यह कंपनियों के लिए भविष्य की योजनाएं बनाने में अनिश्चितता बढ़ा सकती है। यही वजह है कि शेयर बाजार में अस्थिरता बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications