डोनाल्ड ट्रंप ने किया राष्ट्रपति बनने पर मुस्लिमों की यात्रा पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान, भड़का व्हाइट हाउस

Donald Trump News: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोबारा कसम खाई है, कि अगर वह व्हाइट हाउस के दूसरे कार्यकाल के लिए चुने जाते हैं, तो कुछ मुस्लिम-बहुल देशों के लोगों के अमेरिका यात्रा पर प्रतिबंध फिर से लागू कर देंगे। डोनाल्ड ट्रंप अपने पहले कार्यकाल के दौरान ऐसा कर चुके हैं और उन्होंने ऐलान किया है, कि दोबारा राष्ट्रपति बनने पर वो फिर से ऐसा करेंगे।

शनिवार को रिपब्लिकन यहूदी गठबंधन के वार्षिक शिखर सम्मेलन में बोलते हुए, 77 साल के पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, कि "आपको यात्रा प्रतिबंध याद है?" उन्होंने आगे कहा, कि " (राष्ट्रपति फिर से बनने पर) पहले दिन, मैं यात्रा प्रतिबंध को फिर से बहाल कर दूंगा। हमने यात्रा प्रतिबंध लगाया था, क्योंकि हम नहीं चाहते थे, कि हमारे देश में ऐसे लोग आएं, जो वास्तव में हमारे देश उड़ाने के विचार को पसंद करते हैं।"

donald trump us muslim travel

बैठक के दौरान बोलते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, कि उनके प्रशासन के दौरान लगाया गया यात्रा प्रतिबंध, एक अद्भुत सफलता थी।

डोनाल्ड ट्रंप का मुस्लिमों के खिलाफ ऐलान

रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद की नामांकन रेस में सबसे आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, कि "हमारे पास चार साल में एक भी घटना नहीं हुई, क्योंकि हमने बुरे लोगों को अपने देश से बाहर रखा है। हमने उन्हें बाहर रखा और हमारे देश में एक भी घटना नहीं हुई।"

आपको बता दें, कि 2017 में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव जीतने वाले डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने कार्यकाल के शुरूआत में ही ईरान, लीबिया, सोमालिया, सीरिया, यमन, इराक और सूडान से यात्रियों के प्रवेश पर व्यापक प्रतिबंध लगा दिए थे।

मुस्लिमों के खिलाफ यात्रा प्रतिबंध की बात को लेकर व्हाइट हाउस ने फौरन पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की है।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता एंड्रयू ने कहा, कि "2020 में, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस्लामोफोबिया में 'अचेतन' वृद्धि की निंदा की, जिसे उन्होंने 'हानिकारक बीमारी' कहा और अपने पूर्ववर्ती द्वारा लागू किए गए वीभत्स, गैर-अमेरिकी मुस्लिम प्रतिबंध को पलटने पर गर्व महसूस किया।"

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने कहा, कि "द्वेषपूर्ण नफरत के खिलाफ एक साथ आने की जरूरत अब पहले से कहीं ज्यादा जरूरी है, क्योंकि अमेरिकी मुस्लिम और अरब अमेरिकी, तेजी से खुद को भयावह कलंक और दिल दहला देने वाली हिंसा का निशाना बन रहे हैं, जिसमें 6 साल के बच्चे की बर्बर हत्या भी शामिल है।"

बेट्स ने कहा, राष्ट्रपति बाइडेन ने इस्लामोफोबिया के खिलाफ अभूतपूर्व कार्रवाई की है, और आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, कार्यक्रम में बोलते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने अपने उत्साही समर्थकों के सामने हमास को नष्ट करने की कसम खाई और अमेरिका और इज़राइल को बर्बर आतंकवादियों से बचाने और बाइडेन प्रशासन के ईरान के तुष्टीकरण को पलटने के लिए इज़राइल के मिशन के साथ खड़े होने की भी कसम भी खाई है।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "इन बर्बर गतिविधियों से आहत हर इजरायली और हर अमेरिकी के लिए, हम आपसे प्यार करते हैं, हम आपके साथ हैं, हम आपके साथ शोक मनाते हैं, हम आपका गुस्सा साझा करते हैं और हम 100 प्रतिशत...110 प्रतिशत आपके साथ खड़े हैं।"

उन्होंने कहा, "प्रत्येक अमेरिकी जो डरे हुए हैं, कि जो बाइडेन की कमजोरी हमारे देश को बर्बाद कर देगी, मैं आपसे यह वादा करता हूं, कि आपके राष्ट्रपति के रूप में, मैं ताकत के माध्यम से शांति बहाल करूंगा और हां, मैं तीसरे विश्व युद्ध को रोकूंगा।" उन्होंने कहा कि अपने राष्ट्रपति पद के चार वर्षों के दौरान उन्होंने अमेरिका, इजराइल और दुनिया को सुरक्षित रखा।

डोनाल्ड ट्रंप ने जोर देकर कहा, कि "हमने दुनिया के शीर्ष आतंकवादी-सबसे क्रूर आतंकवादी-ईरानी कसाई, (कासिम) सोलेमानी को खत्म कर दिया। हमने उसे खत्म कर दिया।''

आपको बता दें, कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए अभियान काफी तेज हो चुका है और डोनाल्ड ट्रंप अपनी पार्टी के साथ साथ जो बाइडेन से भी आगे चल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+