डोनाल्ड ट्रम्प ने रेस्तरां में समर्थकों को खिलाया खाना, बिना बिल दिए ही हुए फरार, ट्रोल होने पर किया ये वादा

ट्रम्प के प्रवक्ता ने आगे कहा कि पूर्व राष्ट्रपति की कैम्पेन टीम ने अपना बिल दे दिया था। मुझे नहीं लगता कि कोई बिल बचा होगा। ट्रम्प यहां फिर आएंगे। जिन लोगों ने जेब से बिल दिया है, उन्हें पैसा लौटा दिया जाएगा।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने ही समर्थकों को गजब गच्चा दे दिया। उन्होंने अपने समर्थकों को फ्री में खाना खिलाने का वादा किया और खुद खाकर चुपचाप इन सभी का बिल पेमेंट किए बिना निकल गए।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीक्रेट दस्तावेजों को गलत तरीके से संभालने के आरोपों में अदालत का सामना कर रहे हैं। इसी क्रम में वो बीते मंगलवार फ्लोरिडा की अदालत में पेश हुए थे।

Donald Trump left without paying bill

अदालत में पेश होने के बाद वे अपने समर्थकों के साथ लिटिल हवाना में एक लोकप्रिय क्यूबा रेस्तरां वर्सेल्स में रुके। पूर्व राष्ट्रपति की मौजूदगी से ऐसा लग रहा था कि वहां मौजूद भीड़ काफी खुश है।

अगले दिन यानि कि 14 जून को डोनाल्ड ट्रम्प का बर्थडे भी होता है। ऐसे में पार्टी वाली बात भी बनती है। बुधवार को 77 साल के होने जा रहे डोनाल्ड ट्रम्प को लोगों ने विश भी किया। लोगों द्वारा लगातार बर्थडे विश मिलने के बाद उन्होंने सबको लंच कराने का वादा कर दिया।

हालांकि वह इसके बाद इतनी तेजी से वहां से निकले कि कई लोगों को अपना खाना आर्डर करने का भी मौका नहीं मिल सका। इनमें से कुछ लोगों ने लंच किया लेकिन ट्रम्प तो जा चुके थे तो वो पैसे उन्हें ही देना पड़ा। ट्रम्प के समर्थक ठगे रह गए।

सोशल मीडिया पर इसके खुलासे के बाद डोनाल्ड ट्रम्प ट्रोल होने लगे। ट्विटर पर लोगों ने ट्रम्प की पुरानी बात याद दिलाते हुए कहा, 'यह बिल्कुल वैसा है जब एक बार उन्होंने अपनी किसी रैली में लोगों को ठंड में बाहर छोड़ दिया था और लोगों को घर ले जाने के लिए कोई बस तक नहीं की थी।'

हालांकि इस हंगामे के बाद ट्रम्प के प्रवक्ता ने कहा कि उस दिन पूर्व राष्ट्रपति काफी खुश थे। लोगों ने खुले दिल से उनका स्वागत किया। उन्होंने सभी लोगों से लंच करने को कहा, लेकिन ट्रम्प वहां से जल्दी निकल गए और उनके पीछे बाकी लोग भी निकल गए। इन लोगों ने खाने के लिए कोई ऑर्डर ही नहीं किया था।

ट्रम्प के प्रवक्ता ने आगे कहा कि पूर्व राष्ट्रपति की कैम्पेन टीम ने अपना बिल दे दिया था। मुझे नहीं लगता कि कोई बिल बचा होगा। ट्रम्प यहां फिर आएंगे। जिन लोगों ने जेब से बिल दिया है, उन्हें पैसा लौटा दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+