अपनी हद में रहो, घुसपैठ पर ताइवान के रक्षा मंत्री ने दी चीन को चेतावनी
ताइपे। ताइवान के रक्षा मंत्री ने चीन को हद में रहने की चेतावनी दी है। यह वॉर्निंग गुरुवार को ऐसे समय में दी गई है जब पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी एयरफोर्स (पीएलएएएफ) के फाइटर जेट्स ने ताइवान के एयर स्पेस में घुसपैठ की थी। ताइवान के रक्षा मंत्री और उप-राष्ट्रपति लाइ चिंग-ते ने ट्विटर पर चीन को आगाह किया है। उन्होंने बताया कि चीनी जेट्स ने 10 सितंबर को ताइवान के एयर डिफेंस आईडेंटिफिकेशन जोन में घुसपैठ की थी। इस घटना के साथ ही ताइवान ने चीन को सीमा रेखा न लांघने को कहा है।

अपनी हद मत पार करो
लाइ चिंग ते ने ट्वीट किया और लिखा, 'अपनी हद मत पार करो। चीन ने फिर से अपने फाइटर जेट्स ताइवान के एयर डिफेंस आईडेंटिफिकेशन जोन (ADIZ) में भेजे थे। कोई गलती मत करो, ताइवान शांति चाहता है लेकिन अपने लोगों की रक्षा भी करेगा।' मीडिया की तरफ से बताया गया है कि ताइवान ने पहले भी कई बार चीन को वॉर्निंग दी है कि वह अपने एयरक्राफ्ट को उसके एयरस्पेस से दूर रखे। इससे पहले ताइवान के रक्षा मंत्रालय की तरफ से बताया गया था कि चीनी फाइटर जेट्स ने ताइवान के दक्षिणी-पश्चिमी क्षेत्र में लगातार दो दिनों तक घुसपैठ की है। ताइवान आईडेंटिफिकेशेन जोन जो मुख्य ताइवान और ताइवान के नियंत्रण में आने वाले प्रतास द्वीप पर आता है, वहां पर जेट दाखिल हुए थे। ताइवान की तरफ से बताया गया है कि जेट्स सुखोई-30 और जे-10 फाइटर जेट्स थे।

युद्ध के लिए तैयार है ताइवान
रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट किया और लिखा, 'हमारी दृढता और देश की सुरक्षा करने की क्षमता को कम करके मत आंको। पीएलए ने ताइवान के दक्षिणी-पश्चिमी ADIZ में लगातार दो दिन तक मिलिट्री एक्सरसाइज की है, क्षेत्रीय शांति और एविएशन की सुरक्षा को खतरे में डाला है। बीजिंग को पीएलए की गतिविधियों को काबू में रखना होगा और क्षेत्रीय स्थिरता को बरकरार रखना होगा।' रक्षा मंत्रालय में ऑपरेशंस और प्लानिंग डिपार्टमेंट के ये कुयूओ हयूई की तरफ से कहा गया है, 'हमें युद्ध के लिए हर तैयारी को पूरा रखना होगा।' उन्होंने यह बात उस समय कही जब वह चीन की तरफ से पिछले दो दिनों से हुई गतिविधियों के बारे में अपने सीनियर ऑफिसर्स को जानकारी दे रहे थे।

ताइवान को अमेरिका का समर्थन
अमेरिका की तरफ से लगातार चीन के खिलाफ ताइवान को समर्थन मिल रहा है। ताइवान की नेवी और एयरफोर्स इस समय अलर्ट की भूमिका में हैं। दोनों सेनाएं चीन की तरफ से किसी भी आक्रामक स्थिति से निबटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। राष्ट्रपति साइ इंग वेन ने पिछले कुछ दिनों में कई ऐसे ऐलान किए हैं जो रिजर्व मिलिट्री फोर्स को और ताकतवर बनाने और मिलिट्री क्षमता को बढ़ाने वाले हैं। जब से चीन ने हांगकांग में नया सिक्योरिटी एक्ट लागू किया है तब से ही ताइवान ने अपना रुख कड़ा कर लिया है। चीन ने ताइवान को भी टू-नेशन सिस्टम के तहत अपने साथ शामिल करने की धमकी दी थी। इसके अलावा चीन ने

गृह मंत्री बोले-चीन से कोई लेना देना नहीं
जुलाई माह में ताइवान के गृह मंत्री ने चीन के 'वन चाइना' सिद्धांत को मानने से साफ इनकार कर दिया था। गृह मंत्री सू कयूओ यंग ने रविवार को कहा कि वन चाइना प्रिंसिपल जैसी कोई चीज जो ताइवान को चीन का हिस्सा बताए, अस्तित्व में ही नहीं है। यंग का यह बयान तब आया जब हांगकांग में अधिकारियों को ताइवान लौटने का आदेश चीन की तरफ से जारी किया गया। यंग ने कहा था कि ताइवान एक संप्रभु और आजाद देश है और चीन का हिस्सा नहीं है। सरकार कभी भी संप्रभुता से कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने दोहराया, 'हम ताइवान से हैं रिपब्लिक ऑफ चाइना और हमारा पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना से कोई लेना-देना नहीं है।'












Click it and Unblock the Notifications