काम करना बंद कर चुका था व्यक्ति का लीवर, डॉक्टरों ने 15 केन बीयर से बचाई जान
नई दिल्ली। वियतनाम में डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को एल्कोहॉल प्वॉइजनिंग की वजह से मरने से बचाने के लिए उसके पेट में लगभग 5 लीटर (15 केन) बीयर पम्प किया। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक 48 वर्षीय गुयेन वैन हाट नामक व्यक्ति के खून में मेथेनॉल की मात्रा सामान्य से 1,119 गुना ज्यादा पाए जाने के बाद डॉक्टरों ने उसे मरने से बचाने के लिए यह तरीका अपनाया।

मेथेनॉल की मात्रा अत्यधिक बढ़ जाने की वजह से गुयेन का लीवर लगभग काम करना बंद कर चुका था, जिसके बाद डॉक्टरों ने इसे सामान्य करने के लिए उनके पेट में हर एक घंटे में एक लीटर बीयर पम्प किया। रिपोर्ट के मुताबिक गुयेन के पेट में जब बीयर के 15 कैन पम्प कर दिए गए तो उनका लीवर सामान्य रूप से कार्य करने लगा।
मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक गुयेन के लीवर में मेथेनॉल की मात्रा अत्यधिक बढ़ जानें की वजह से वह बेहोश हो गए थे। जिसके बाद उनके लीवर को साफ करने के लिए डॉक्टरों ने बीयर का इस्तेमाल किया। फिलहाल मरीज को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और वो घर पर आराम कर रहा है। डॉक्टरों की माने तो मरीज रिकवर भी कर रहा है।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने विपक्षी नेताओं पर लगे ट्रैवल बैन को हटाने का आदेश दिया












Click it and Unblock the Notifications