Gaza Strip: क्या गाजा पट्टी में भी भारतीय रहते हैं? अगर हां, तो क्या उन्हें निकालना संभव हो पाएगा, जानिए

Indians in Gaza Strip: इजराइल-हमास युद्ध पिछले दो हफ्तों से जारी है और लोगों के मरने का सिलसिला लगातार जारी है और माना जा रहा है, कि युद्ध लंबा खिंचने पर गाजा पट्टी में अभूतपूर्व तबाही मच सकती है। इजराइल-हमास युद्ध के 14वें दिन तक, हमास द्वारा संचालित गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है, कि अभी तक गाजा में 3,785 लोग मारे गए हैं, जिनमें अधिकांश महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग हैं।

हमास ने दावा किया है, कि करीब 12,500 लोग घायल हुए हैं और आशंका है, कि कम से कम 1300 लोग अभी भी मलबे में फंसे हो सकते हैं। इसमें अस्पताल विस्फोट में मारे गए 477 लोग भी शामिल हैं। हालांकि, इस आंकड़े पर अमेरिकी खुफिया विभाग ने सवाल उठाए हैं और अमेरिकी एजेंसियों का कहना है, कि मरने वालों की संख्या 100 से 300 लोगों के बीच थी।

Indians in Gaza Strip

गाजा में स्थिति और खराब होने की आशंका है, क्योंकि माना जा रहा है, कि इजराइल अब ग्राउंड ऑपरेशन शुरू करने के अंतिम चरण में है। इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने गुरुवार (19 अक्टूबर) को सैनिकों से कहा, कि वे जल्द ही फिलिस्तीनी क्षेत्र को "अंदर से" देखेंगे।

उन्होंने कहा, कि "अभी आप गाजा को दूर से देखते हैं, आप जल्द ही इसे अंदर से देखेंगे। आदेश आ जाएगा।'' लिहाजा, बहुत संभावना है, कि अगले हफ्ते कर गाजा पट्टी में इजराइली सैनिकों का ग्राउंड ऑपरेशन शुरू हो जाए।

जैसे-जैसे संकट बढ़ता जा रहा है, भारत ने नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन अजय के हिस्से के रूप में इज़राइल से कई उड़ानें संचालित की हैं। लेकिन क्या गाजा पट्टी में भी भारतीय हैं? और अगर हैं, तो उन्हें निकालने का प्लान क्या है? आइये समझते हैं...

गाजा पट्टी में कितने भारतीय रहते हैं?

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक प्रेस ब्रीफिंग की जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार इजरायल-हमास युद्ध के बीच होने वाली घटनाओं पर कड़ी नजर रख रही है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने संवाददाताओं से कहा, कि गाजा पट्टी में लगभग चार भारतीय नागरिक हैं और वेस्ट बैंक में 12-13 अन्य भारतीय नागरिक हैं, जहां तनाव बढ़ गया है। उन्होंने कहा, कि "गाजा में लगभग चार भारतीय नागरिक हैं... हमारे पास सटीक संख्या नहीं है और हम कॉर्डिनेशन कर रहे हैं। वेस्ट बैंक में 12-13 भारतीय नागरिक हैं... गाजा से बाहर निकलना थोड़ा कठिन है। ऐसी कुछ रिपोर्टें हैं, कि कुछ लोग पहले ही वहां से निकल चुके हैं, लेकिन हम पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं।''

और वे गाजा में कितने सुरक्षित हैं? विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, कि उन्हें क्षेत्र से किसी भारतीय के हताहत होने या घायल होने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

हालांकि, इज़राइल और हमास के बीच युद्ध में इज़राइल के अश्कलोन में एक भारतीय देखभालकर्ता घायल हो गई थी। 41 साल की शीजा आनंद अपने पति के साथ वीडियो कॉल पर बात कर रही थीं, जब हमास के आतंकियों ने गाजा पट्टी पर हमला किया था। उन्हें जख्मी हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका ऑपरेशन किया गया।

Indians in Gaza Strip

भारतीयों का निकालने का क्या है प्लान?

गाजा पट्टी 8 अक्टूबर से भयंकर इजरायली बमबारी का सामना कर रही है, जब इजराइल ने हमास के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।

वहीं, हिंसाग्रस्त गाजा पट्टी से भारतीयों को निकालने के बारे में पूछे जाने पर, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, कि "गाजा में स्थिति किसी भी निकासी के लिए काफी कठिन है, लेकिन अगर हमें मौका मिलता है, तो हम उन्हें बाहर निकाल लेंगे।"

इससे पहले, जम्मू-कश्मीर की एक भारतीय लुबना नज़ीर शाबू ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया था, कि वह और उसका परिवार गाजा में थे और तत्काल निकासी की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा, कि "हम यहां एक क्रूर युद्ध का सामना कर रहे हैं और कुछ ही सेकंड में बमबारी में सब कुछ नष्ट हो रहा है। हम इस संघर्ष की कीमत चुका रहे हैं, क्योंकि नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है।"

उन्होंने कहा कि वह पहले ही रामल्ला में भारत के प्रतिनिधि कार्यालय से मदद मांग चुकी हैं।

तेल अवीव में भारतीय दूत संजीव सिंगला की निगरानी में भारत ऑपरेशन अजय के माध्यम से इज़राइल से स्वदेश वापसी उड़ानें चला रहा है।

आज तक, तेल अवीव से पांच अलग-अलग उड़ानों में लगभग 1,200 भारतीयों और 18 नेपाली नागरिकों को इज़राइल से निकाला गया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा, कि जरूरत पड़ने पर भारत द्वारा और अधिक उड़ानों की व्यवस्था की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+