Diwali In New York : न्यूयॉर्क में खुशियों वाली दिवाली! 2023 से स्कूलों में होगी छुट्टी, मेयर ने की घोषणा
विदेश में रहने वालों के लिए भारतीय पर्व त्योहार मनाना काफी मुश्किल हो जाता है। इसको देखते हुए अब अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के स्कूलों में अगले साल से दिवाली की छुट्टी दिए जाने के घोषणा की गई है।
अमेरिका के न्यूयार्क (New York) शहर में दिवाली (Diwali In New York) की छुट्टी मिलेगी। न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स (Mayor Eric Adams) ने यह घोषणा की है। उन्होंने अपनी घोषणा में कहा कि, अगले साल यानी की 2023 से शहर में हिंदुओं के त्यौहार दिवाली के लिए स्कूलों में छुट्टी रखी जाएगी। मेयर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य विधानसभा की सदस्य जेनिफर राजकुमार और शिक्षा विभाग के चांसलर डेविड बैंक्स के साथ पब्लिक स्कूल शेड्यूल में छुट्टी को शामिल करने की योजना की घोषणा की।

दिवाली पर स्कूलों में छुट्टी
जेनिफर राजकुमार ने कहा , उन्हें यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि हमारा समय आ गया है। रोशनी का त्योहार दिवाली मनाने वाले हिंदू, बौद्ध, सिख और जैन धर्मों के 2,00,000 से अधिक न्यूयॉर्कर को मान्यता देने का समय आ गया है।

2023 से मिलेगी दिवाली पर छुट्टी
एडम्स ने न्यूयॉर्क शहर के पब्लिक स्कूलों में दिवाली को छुट्टी घोषित करते हुए कहा, हम उन अनगिनत लोगों को एक स्पष्ट संदेश देना चाहते थे जो इस उत्सव के समय को स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा, हम उन्हें इस बारे में बात करना शुरू करने जा रहे हैं कि रोशनी का त्योहार क्या है और आप अपने भीतर कैसे प्रकाश डालते हैं। मेयर ने कहा, जब हम दिवाली को स्वीकार करते हैं तो हम उस प्रकाश को स्वीकार कर रहे हैं जो हमारे भीतर है। वह प्रकाश स्पष्ट रूप से अंधेरे को दूर कर सकता है।

बच्चों के लिए दिवाली अगले साल से होगी शानदार
एडम्स ने कहा, हम बच्चों को दिवाली के बारे में जानने के लिए प्रोत्साहित करने जा रहे हैं। बता दें कि, पिछले कुछ वर्षों में अमेरिका में रह रहे हिंदू समुदाय द्वारा दिवाली को स्कूल की छुट्टी घोषित करने की मांग बढ़ रही थी। न्यूयार्क की मेयर एरिक एडम्स का यह फैसला हजारों भारतीयों के सपनों को पूरा करने जैसा है।

अमेरिका में दिवाली की धूम
खबर है कि, अमेरिका में दिवाली त्योहार का जश्न शुरू हो गया है। अमेरिका के आइकॉनिक 'टाइम्स स्क्वायर' से दीवाली उत्सव मनाने की शुरुआत हो गई है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को अपने-अपने आवास पर रोशनी का पर्व मना रहे हैं।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications