Miss Universe 2023 में 'सोने की चिड़िया' बनकर Divita Rai ने भारत को किया रिप्रेजेंट, जीता दिल, Video

Miss Universe 2023 में 'सोने की चिड़िया' बनकर Divita Rai अपने गोल्‍डन पंख फैलाते हुए पहुंची।

Divita Rai

71 वें मिस यूनिवर्स में गुरुवार को भारत का प्रतिनिधित्‍व कर्नाटक की मॉडल दिविता राय ने किया। वो स्‍टेज पर "सोने की चिड़िया" के अवतार में जब स्‍टेज अपने सुनहरे पंख फैला कर पहुंची तब तालियों की गड़गड़ाहट से उनकी लोगों की तारीफ की। दिविता राय ने भारत जिसे कभी "सोने की चिड़िया" कहा जाता था, उसी लुक को क्रिएट किया। नेशनल कॉस्टयूम राउंड के लिए दिविता राय पौराणिक 'सोने की चिड़िया' बनकर पहुंची और अपने पंख फहराए।

मिस यूनिवर्स में भारत का प्रतिनिधित्‍व करने पहुंची हैं दिविता राय

मिस यूनिवर्स में भारत का प्रतिनिधित्‍व करने पहुंची हैं दिविता राय

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का आयोजन अमेरिका के न्‍यू ऑरलियन्‍स में हो रहा है, जिसमें दिविता राय भारत का प्रतिनिधित्‍व करने पहुंची है। "सोने की चिड़िया" के लुक में जब दिविता पहुंची तो लोग उन्‍हें देखते ही रह गए। सोशल मीडिया पर दिविता राय का ये आकर्षक रूप जमकर वायरल हो रहा है। मिस यूनिवर्स में दिविता राय का ये वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

नेशनल कॉस्टयूम राउंड में सोने के पंख फहरा कर जीता दिल

नेशनल कॉस्टयूम राउंड में सोने के पंख फहरा कर जीता दिल

25 वर्षीय कर्नाटक मॉडल दिविता राय जो अगस्त में लिवा मिस दिवा यूनिवर्स 2022 बनी थी वो 14 जनवरी को 71वें मिस यूनिवर्स शोकेस इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मिस यूनिवर्स 2023 में गुरुवार को नेशनल कॉस्टयूम राउंड के लिए पौराणिक 'सोने की चिड़िया' बनकर पहुंची और अपने पंख फहराए।

अभिषेक राय ने डिजाइन की है ये ड्रेस

अभिषेक राय ने डिजाइन की है ये ड्रेस

71वें मिस यूनिवर्स की मुख्य प्रतियोगिता से पहले, दिविता राय ने डिजाइनर अभिषेक शर्मा की डिजाइन किए गए सोने की चिड़िया के इंद्रधनुषी अवतार के रूप में दिविता राय बेहद खूबसरत लग रही थी।

भारत के अलौकिक चित्रण से प्रेरित है ये रूप

भारत के अलौकिक चित्रण से प्रेरित है ये रूप

इस ड्रेस के डिजाइनर अभिषेक शर्मा ने कहा मिस यूनिवर्स 2023 में भारत की राष्ट्रीय पोशाक "सोने की चिड़िया के रूप में भारत के अलौकिक चित्रण से प्रेरित है, जो विविधता के साथ सद्भाव में रहने के आध्यात्मिक सार के साथ-साथ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के धन का प्रतीक है"। संगठन भारत की "शांति, शुद्धता और आध्यात्मिक दृष्टिकोण का सच्चा प्रतिनिधित्व" है, जिसे आधुनिक रोशनी में पेश किया गया है।

Video: पूर्व भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी कर रही फूड डिलीवरी, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+