तुर्की में खुदाई के दौरान दुर्लभ खोज, 11 हजार साल पुरानी मूर्तियों पर अद्भुत नक्काशी देख वैज्ञानिक हैरान

2019 से तुर्की में कराहेंटेपे साइट पर खुदाई चल रही थी और अब जाकर जमीन के अंदर से दुर्लभ सामान मिलने शुरू हुए हैं।

अंकारा, अक्टूबर 05: तुर्की में खुदाई के दौरान ऐसी-ऐसी दुर्भल कलाकृतियां और मूर्तियां बरामद हुई हैं, जो हैरान करने वाली हैं। मूर्तियों को देखकर वैज्ञानिक सोचने के लिए मजबूर हो गये हैं, कि आज से 11 हजार साल पहले की कारीगरी कितनी उन्नत रही होगी और कलाकार कितने बेमिसाल रहे होंगे। तुर्की में 11 हजार साल पुरानी मूर्तियों पर की गई बेमिसाल नक्काशी को देखकर उस वक्त के कारीगरों के कलात्मक कौशलता का पता लगाया जा सकता है।

खुदाई में मिली दुर्लभ चीजें

खुदाई में मिली दुर्लभ चीजें

तुर्की के दक्षिणपूर्वी प्रांत सानलिउरफा के कराहेंटेपे नाम के जगह पर खोजकर्ताओं ने जमीन के अंदर से दुर्लभ चीजें बरामद की है। रिपोर्ट के मुताबिक, जमीन के अंदर से कई इंसानों की आकृति और नक्काशियां मिली हैं। खोजकर्ताओं ने जमीन के अंदर से 11 हजार साल पुरानी कलात्मक मूर्तियां बरामद की हैं, जिनकों लेकर खोजकर्ताओं का कहना है कि, इन मूर्तियों के ऊपर जिस तरह की नक्काशी की गई है, वो बेमिसाल है और उस समय के लोगों के कलात्मक कौशल के बारे में एक महत्वपूर्ण रहस्योद्घाटन है। जमीन के अंदर से खोजकर्ताओं को 3D मूर्तियों के अलावा 250 से ज्यादा टी- आकार के बड़े बड़े पतथर मिले हैं। जमीन के अंदर से खुदाई के दौरान 758 मीटर व्यास और 18 फीट गहरी एक अतिप्राचीन इमारत भी मिली है।

Recommended Video

    Turkey में मिली हैं ये दुर्लभ मूर्तियां, कई राज इनके अंदर दफन हैं ! | वनइंडिया हिंदी
    2019 से चल रही थी खुदाई

    2019 से चल रही थी खुदाई

    प्रोफेसर नेकमी करुल की अध्यक्षता में खुदाई का काम 2019 में शुरू किया गया था और इसे नवपाषाण युग के बारे में एक महत्वपूर्ण खोज कहा जाता है। तुर्की राज्य द्वारा संचालित अनादोलु एजेंसी के साथ एक इंटरव्यू में, प्रोफेसर करुल ने संकेत दिया है कि, उस समय के लोगों ने बहुत हद तक कलात्मक क्षमताओं का विकास कर लिया था।

    यूनेस्को का है विश्व धरोहर स्थल

    यूनेस्को का है विश्व धरोहर स्थल

    कराहेंटेपे साइट गोबेकली टेप के पास स्थित है जिसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल घोषित कर रखा है। गोबेकली टेप को दुनिया का सबसे पुराना मंदिर स्थल माना जाता है, जिसमें महापाषाण संरचनाएं 10 वीं सहस्राब्दी ईसा पूर्व की मूर्तियां मिली हैं। कराहंतेपे में इस उत्खनन से अब पुरातत्वविद न केवल मौजूदा उत्खनन का अध्ययन कर रहे हैं बल्कि गोबेकली टेप में मिली चीजों को लेकर भी स्टडी कर रहे हैं। आपको बता दें कि गोबेकली टेपे की खुदाई आज से करीब 25 साल पहले शुरू हुई थी और उसमें मिली चीजों के बारे में ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं है।

    इंसानों के विकास की जानकारी

    इंसानों के विकास की जानकारी

    प्रोफेसर करुल बताते हैं कि, कराहंतेपे खुदाई में मिली वस्तुएं गोबेकली टेपे स्थल पर मिली वस्तुओं के समान हैं। गोबेकली टेप में खुदाई 25 साल पहले शुरू हुई थी। गोबेकली टेपे के लोगों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। कुछ पुरातत्वविदों का अनुमानों के आधार पर कहना है कि, हो सकता है कि उस वक्त जानवरों के शिकार में लगे लोग टी-आकार के स्तंभ को तराशने के लिए एक जगह पर इकट्ठे हुए हों।

    धार्मिक अनुष्ठान की थ्योरी

    धार्मिक अनुष्ठान की थ्योरी

    वहां मौजूद कुछ सामानों का अध्ययन करने पर कुछ पुतातत्वविदों ने ये भी अनुमान लगाया है कि, हो सकता है उस वक्त के लोग उस जगह पर अलग अलग तरीके का धार्मिक अनुष्ठान करते हों और उसी धार्मिक अनुष्ठान के लिए वो अलग अलग संरचनाओं का निर्माण कर रहे हों। हालांकि, कराहंतेपे में खुदाई में मिली चीजों के आधार पर पुरातत्वविदों का मानना है कि इस खुदाई से गोबेकली टेप में मिली चीजों के बारे में भी काफी कुछ समझने को मिलेगा। (तस्वीर-तुर्की खुदाई फाइल)

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+