श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री बनेंगे दिनेश गुणावर्धने, राष्ट्रपति विक्रमसिंघे के रह चुके हैं क्लासमेट

कोलंबो, 21 जुलाईः दिनेश गुणावर्धने श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री बनाए गए हैं। दिनेश दिनेश गुणावर्धने, श्रीलंका के नवनियुक्त राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के सहपाठी और पूर्व लोक प्रशासन मंत्री दिनेश गुणवर्धने को गठबंधन सरकार में प्रधानमंत्री नियुक्त किया जाएगा। इससे पहले ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि दिनेश गुनावर्धने को रानिल, प्रधानमंत्री पद के लिए आमंत्रित कर सकते हैं।

sri lanka

जल्द होगा मंत्रिमंडल का गठन
इससे पहले गोटाबाया राजपक्षे के देश छोड़कर भागने के बाद रानिल विक्रमसिंघे को श्रीलंका का कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया था। इसके बाद वह संसद द्वारा राष्ट्रपति चुने गए। राष्ट्रपति विक्रमसिंघे श्रीलंका के सर्वोच्च पद की शपथ लेने के एक दिन बाद शुक्रवार को अपना नया मंत्रिमंडल नियुक्त करने के लिए तैयार हैं। श्रीलंका के नए राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के समक्ष अब सबसे बड़ी चुनौती देश को उसके आर्थिक संकट से बाहर निकालने की है। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति विक्रमसिंघे अगले कुछ दिनों में 20-25 सदस्यों का एक मंत्रिमंडल बनाएंगे।

73 वर्षीय विक्रमसिंघे, जिन्हें बुधवार को एक संसदीय वोट में राज्य के प्रमुख के रूप में चुना गया था, ने देश के पुलिस प्रमुख और शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ पद की शपथ ली। 225 सदस्यीय श्रीलंका की संसद ने 20 जुलाई को विक्रमसिंघे को नया राष्ट्रपति चुना था। उन्हें 134 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी और असंतुष्ट सत्तारूढ़ दल के नेता दुल्लास अल्हाप्परुमा को 82 वोट मिले। त्रिकोणीय मुकाबले में वामपंथी जनता विमुक्ति पेरामुना के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके को महज 3 वोट मिल पाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+