VIDEO: सिंगापुर समिट के बाद किम जोंग उन के अमेरिकी दोस्त फूट-फूट कर रो पड़े

वॉशिंगटन। किम जोंग उन के अमेरिकी दोस्त और पूर्व बास्केटबॉल प्लेयर डेनिस रोडमैन सिंगापुर में अमेरिका और नॉर्थ कोरिया की एतिहासिक समिट के बाद सीएनएन इंटरव्यू के दौरान रो पड़े। सीएनएन को दिए इंटरव्यू में रोडमैन ने कहा कि आज से 5 साल पहले किम जोंग उन ने उनसे ओबामा से समझौते के लिए बात कही थी, लेकिन ओबामा उनसे मिलने के लिए एक दिन का टाइम नहीं निकाल पाए। उन्होंने कहा कि ओबामा ने नॉर्थ कोरियाई लीडर को बिल्कुल भी सीरियस नहीं लिया।

 सिंगापुर समिट के बाद किम जोंग उन के अमेरिकी दोस्त रो पड़े

इंटरव्यू के दौरान रोडमैन ने स्वीकार किया के उन्होंने नॉर्थ का दौरा किया था और किम जोंग उन से मुलाकात की थी। रोडमैन ने रोते हुए कहा, 'जब मैं घर लौटा (किम से मिलने के बाद) तब मुझे कई बार मौत की धमकियां मिली थी। और मुझे नॉर्थ कोरिया पर विश्वास है, मैं एक महीने तक घर नहीं पाया। लेकिन मैंने सिर को ऊंचा रखा।'

रोडमैन ने कहा कि वे नॉर्थ कोरियाई खिलाड़ियों को बास्केबॉल की ट्रेनिंग देना चाह रह थे। लेकिन उन्हें पता था कि ऐसा करने पर कितनी समस्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि मुझे पता था कि मैं यह नहीं कर सकता। रोडमैन ने कहा कि ट्रंप भले ही किम जोंग उन को तानाशाह कहते हैं, लेकिन वह एक बड़ा बच्चा है, जो सिर्फ हंसी मजाक चाहता है।

ट्रंप और किम समिट की तारीफ करते हुए रोडमैन ने कहा कि हम कोई चमत्कार नहीं चाहते थे, लेकिन उन दरवाजों को खोलना चाह रहे थे जिससे कि एक नई शुरुआत हो सके। उन्होंने कहा कि इस मीटिंग के लिए डोनाल्ड ट्रंप को क्रेडिट देना चाहिए, जिन्होंने इसे संभव बनाया। रोडमैन ने कहा कि वे नॉर्थ कोरिया जाकर वहां स्पोर्ट्स को बढ़ावा देना चाहते हैं।

पूर्व अमेरिकी बास्केटबॉल प्लेयर डेनिस रोडमैन किम जोंग उन के पुराने दोस्त हैं, जो कई बार नॉर्थ कोरिया जाकर सुप्रीम लीडर से मुलाकात कर चुके हैं। रोडमैन इससे पहले भी कह चुके हैं कि किम के बारे में दुनिया में गलत धारणा है, जबकि हकिकत तो यह है कि वह बहुत ही ईमानदार और फन लविंग शख्स है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+