VIDEO: 'मिस्टर प्रेसिडेंट, क्या तुम्हारे कोई बच्चे नहीं है?'

वॉशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप की इमिग्रेंट्स के खिलाफ जीरो टॉलेरेंस पॉलिसी के तहत अमेरिका में प्रवेश कर रहे लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है। अवैध इमिग्रेंट्स को उनके बच्चों से अलग किया जा रहा है। अपने पेरेंट्स से अलग होने के बाद बच्चों को डिटेंशन सेंटर में भेजा रहा है, जहां उनकी हालत बहुत ही भयावह बताई जा रही है। दुनिभर में इसकी निंदा हो रही है, यहां तक कि यूएन ह्यूमन राइट्स ने भी इसे अनुचित ठहराया है। व्हाइट हाउस में गुरुवार को जब ट्रंप जीओपी की मीटिंग करके अपने प्रतिनिधियों के साथ लौट रहे थे, उस वक्त डेमोक्रेट के सांसदों ने इमिग्रेंट्स मसले पर राष्ट्रपति को घेरते हुए दिखे। तख्तियां लेकर ट्रंप का विरोध कर रहे सांसदों में एक ने कहा, 'मिस्टर प्रेसिडेंट क्या तुम्हारे कोई बच्चे नहीं है।'

VIDEO: मिस्टर प्रेसिडेंट, क्या तुम्हारे कोई बच्चे नहीं

जीओपी की मीटिंग करके लौटे ट्रंप ने कहा, 'पूरा सिस्टम ध्वस्त हो चुका है। हमें इस खराब सिस्टम को ठीक करना है।' मीटिंग के बाद ट्रंप ने कहा कि सालों से कानून तोड़ा जा रहा है, यह अच्छी बात नहीं है। उसके बाद आगे ट्रंप के सामना डेमोक्रेट्स से हुआ, जो हाथों में तख्तियां लेकर उनके इमिग्रेंट्स पॉलिसी के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। एक डेमोक्रेट सांसद ने कहा, 'मिस्टर ट्रंप, बच्चों को उनके मां-बाप से अलग मत करो। क्या तुम्हारे कोई बच्चे नहीं है।'

डोनाल्ड ट्रंप की इमिग्रेंट्स पॉलिसी के तहत बच्चों को उनके मां-बाप से अलग करने के बाद उन्हें कैदखानों में भेजा रहा है। इनमें से ज्यादातर बच्चों की उम्र 4 से 10 साल है। डिटेंशन सेंटर्स में कैद बच्चों को देखने और वहां रिपोर्टिंग करने की भी किसी को अनुमति नहीं है।

डोनाल्ड ट्रंप की इस पॉलिसी के खिलाफ अमेरिका में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। कई लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि यह वह अमेरिका नहीं है, जो पहले हुआ करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+