90% बेरोजगार लोगों वाले देश में नौकरी के लिए लड़कियों को करना पड़ता है सेक्स, हर मोहल्ले में पहुंचा एड्स!

बेहद खराब स्थिति से गुजर रहे जिम्बाब्वे में एक हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। भंयकर गरीबी और बेरोजगारी से ग्रसित इस देश में नौकरी के बदले सेक्स मांगा जा रहा है।

हरारे, 04 जूनः राजनीतिक और आर्थिक जोखिमों से जूझ रहे जिम्बाब्वे की हालत बद से बदतर होती जा रही है। कभी कृषि क्षेत्र की समृद्धि के कारण जिंबाब्वे को दक्षिण अफ्रीका का 'ब्रेड बॉस्केट' तक कहा जाता था। आज यह देश खाद्य असुरक्षा से जूझ रहा है और इसकी आबादी का बड़ा हिस्सा कुपोषण का शिकार है। युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है और देश की 90 फीसदी आबादी बेरोजगारी की शिकार है। बेहद खराब स्थिति से गुजर रहे जिम्बाब्वे में एक हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। भंयकर गरीबी और बेरोजगारी से ग्रसित इस देश में नौकरी के बदले सेक्स मांगा जा रहा है।

शारीरिक संबंध बनाना मजबूरी

शारीरिक संबंध बनाना मजबूरी


अच्छी नौकरी न मिलने के कारण युवा कम पैसे में छोटी-मोटी नौकरियां करने को मजबूर हैं। देश के 1 वहीं, युवतियों की हालत तो और भी खराब है। क्योंकि लड़कियों को नौकरी हासिल करने के लिए नौकरी देने वालों के साथ शारीरिक संबंध भी बनाना पड़ रहा है। ऐसे में कई लड़कियां एड्स जैसी गंभीर बीमारी का भी शिकार हो रह हैं। अलजजीरा ने जिम्बाब्वे के कई युवाओं का इंटरव्यू किया है, जिसमें युवाओं ने बताया कि निम्न से निम्न स्तर की नौकरी के लिए उन्होंने नौकरी देने वाले को या तो पैसा दिया है या मजबूरी में शारीरिक संबंध बनाए हैं।

नौकरी के बदले सेक्स की डिमांड

नौकरी के बदले सेक्स की डिमांड


24 वर्षीय ब्यूटी थेरेपिस्ट तायानाना कुटेउरा, जो अब राजधानी हरारे में एक दुकान पर काम करती है ने अलजजीरा को बताया, 'मैं एक सुपरमार्केट में नौकरी चाहती थी। मैनेजर नौकरी देने के लिए 50 अमेरिकी डॉलर की मांग कर रहा था। मेरे पास उस वक्त पैसे नहीं थे लेकिन नौकरी की मुझे सख्त जरूरत थी।' कुटेउरा जैसी युवा महिलाओं से कई बार नौकरी देने वाले पुरुषों ने बदले में शारीरिक संबंध बनाने की मांग भी की है।

बीमारियों का बढ़ा खतरा

बीमारियों का बढ़ा खतरा


कुटेउरा ने कहा, 'मुझे नौकरी के लिए इसी तरह की एक और स्थिति का सामना करना पड़ा। एक बार मुझे कैंटीन संभालने की नौकरी मिली लेकिन कहा गया कि मुझे नौकरी तभी मिलेगी जब मैं वहां के मालिक के साथ सोऊंगी। मैंने वो नौकरी नहीं की।' कुटेउरा ने कहा, 'मैं एक ऐसी लड़की को जानती हूं जो नौकरी की चाहत में HIV से संक्रमित हो गई थी। उसे एक सुपरमार्केट के मालिक ने सेक्स के बदले में नौकरी दी थी। नौकरी के पैसों से उसने एक कार ली और कुछ समय बाद वो सुपरमार्केट की मैनेजर बन गई। लेकिन अब वो HIV पॉजिटिव है।'

कम क्षमता के साथ चल रही कंपनियां

कम क्षमता के साथ चल रही कंपनियां


बतादें कि जिम्बाब्वे में आर्थिक संकट कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। महंगाई चरम पर है और देश कई जरूरी सामानों को आयात नहीं कर पा रहा है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार खाली है। जिम्बाब्वे की खराब आर्थिक हालत के कारण कई कंपनियां या तो बंद हो गई हैं या कम क्षमता के साथ काम कर रही हैं। इस कारण लोगों को काम नहीं मिल पा रहा है और लोग हताशा में जी रहे हैं। बेरोजगारी से हताश लोगों का फायदा उठाने के लिए जिम्बाब्वे में एक लहर सी चल पड़ी है। कंपनियों में काम करने वाले मैनेजर या उच्च पदों पर आसीन लोग रिश्वत और सेक्स के बदले में लोगों को नौकरी दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+