Delta Plane Crash: '100 से ज्यादा हादसे, 0 डेथ', कितना सुरक्षित है डेल्टा CRJ-900 प्लेन? जानें खासियतें
Delta Plane Crash: कनाडा के टोरंटो पीयरसन हवाई अड्डे पर सोमवार को एक बड़ा हादसा हुआ। मिनियापोलिस-सेंट पॉल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आ रहा डेल्टा एयरलाइन्स का एक क्षेत्रीय विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ने जैसे ही रनवे को टच किया वह फिसल गया और तेज रफ्तार होने की वजह से गाड़ी की तरह पलट गया। हादसे में 18 लोग घायल हुए, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। राहत की बात रही कि इस दुर्घटना में कोई भी यात्री मारा नहीं गया। इस विमान में कुल 80 यात्री सवार थे।

कैसे बची यात्रियों की जान? (Delta Plane Crash Toronto)
हादसे की वजह बर्फीला तूफान और तेज हवाओं को माना जा रहा है। जो विमान हादसे का शिकार हुआ है, वह बॉम्बार्डियर कंपनी का कैनेडायर रीजनल जेट (CRJ-900) था। इस विमान को सुरक्षा और मजबूती के लिए जाना जाता है। यही कारण है कि इतनी बड़ी दुर्घटना के बावजूद कोई जान नहीं गई। तो चलिए आपको बताते हैं डेल्टा क्रैश प्लेन किस प्रकार का विमान था और इसकी खासियत क्या है।
CRJ-900 विमान की खासियतें (Delta Plane CRJ900 Features)
CRJ-900 एक क्षेत्रीय जेट विमान है, जो मुख्य रूप से छोटी और मध्यम दूरी की उड़ानों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसकी लंबाई 36 मीटर (119 फीट) और पंखों का फैलाव 24.9 मीटर (81 फीट) है। यह विमान अधिकतम 830 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से उड़ सकता है और 2,870 किलोमीटर तक की यात्रा कर सकता है। इसकी क्षमता 70 से 76 यात्रियों की होती है। इस विमान में चार से छह निकासी द्वार होते हैं, जिससे आपातकालीन स्थिति में यात्रियों को जल्दी बाहर निकाला जा सकता है।
डेल्टा एयरलाइन्स और CRJ-900 का कनेक्शन (Delta Plane Crash News)
डेल्टा एयरलाइन्स की क्षेत्रीय सहायक कंपनी एंडेवर एयर इस विमान का सबसे बड़ा ऑपरेटर है, जिसके पास 120 से अधिक CRJ-900 विमान हैं। इसके अलावा PSA एयरलाइंस, जैज़ एयर, स्काईवेस्ट एयरलाइंस और मेसा एयरलाइंस भी इसका संचालन करती हैं।
100 से ज्यादा हादसे, पर कोई मौत नहीं (CRJ-900 Safety Record)
सीआरजे-900 के इतिहास में 2005 से अब तक 100 से अधिक दुर्घटनाएं हुई हैं, लेकिन इनमें से किसी भी दुर्घटना में किसी की मृत्यु नहीं हुई है। सोमवार से पहले, CRJ-900 से जुड़ी सबसे हालिया दुर्घटना 27 नवंबर, 2024 को हुई थी, जब डेल्टा फ्लाइट को आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी। उस दुर्घटना में भी कोई हताहत नहीं हुआ था। इस वजह से CRJ-900 विमान को काफी सुरक्षित माना जाता है।
कैसे अपने आप में खास है CRJ-900?
- निर्माता: यह विमान बॉम्बार्डियर नामक कनाडाई कंपनी द्वारा बनाया जाता है।
- आकार: इस विमान की लंबाई लगभग 36 मीटर (119 फीट) और पंखों का फैलाव 24.9 मीटर (81 फीट) होता है।
- उड़ान क्षमता: CRJ-900 एक बार में 1,784 मील (2,870 किलोमीटर) तक उड़ सकता है।
- स्पीड: इसकी अधिकतम गति 515 मील प्रति घंटा (830 किलोमीटर प्रति घंटा) है, जो इसे क्षेत्रीय उड़ानों के लिए एक आदर्श विमान बनाता है।
- सीट क्षमता: इस विमान में 70 से 76 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है, लेकिन सीटों की संख्या और लेआउट अलग-अलग हो सकते हैं।
- प्रथम श्रेणी और मुख्य केबिन: विमान के अंदर बैठने की व्यवस्था इस तरह होती है कि प्रथम श्रेणी में एक तरफ एक सीट और दूसरी तरफ दो सीटें होती हैं, जबकि शेष सीटें डेल्टा+ कम्फर्ट और मुख्य केबिन में दो-दो के जोड़े में होती हैं।
- निकासी द्वार: विमान में आपातकालीन निकासी के लिए 70 सीटों वाले मॉडल में 4 और 76 सीटों वाले मॉडल में 6 निकासी द्वार होते हैं।
- सुरक्षा: अब तक 2005 से लेकर आज तक CRJ-900 में 100 से ज्यादा दुर्घटनाएँ हो चुकी हैं, लेकिन इनमें से किसी भी दुर्घटना में किसी की मौत नहीं हुई है। यह इस विमान की मजबूत सुरक्षा प्रणाली को साबित करता है।
CRJ-900 के बारे में कुछ और महत्वपूर्ण बातें (CRJ-900 Plane History)
इतिहास: CRJ-900 को 2001 में लॉन्च किया गया था, लेकिन इसका डिज़ाइन 1970 के दशक में बने कैनेडियर बिजनेस जेट से लिया गया है। बाद में बॉम्बार्डियर ने इसे और बेहतर किया और 1991 में इसे CRJ-100 के रूप में पेश किया।
अन्य ऑपरेटर: डेल्टा एयरलाइन्स की क्षेत्रीय सहायक कंपनी एंडेवर एयर CRJ-900 का सबसे बड़ा ऑपरेटर है, जिसके पास 120 से अधिक CRJ-900 विमान हैं। इसके अलावा PSA एयरलाइंस, जैज़ एयर, स्काईवेस्ट एयरलाइंस और मेसा एयरलाइंस भी इस विमान का इस्तेमाल करती हैं।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications