Delta Plane Crash: काश! पहले सचेत हो जाते! ये था डेल्टा एयरलाइंस प्लेन क्रैश का मुख्य कारण, ऐसे हुई दुर्घटना
Delta Plane Crash Reasons: 17 फरवरी 2025 को, डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट 4819 कनाडा के टोरंटो में पियरसन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में 18 लोग घायल हुए, जिनमें से तीन की स्थिति गंभीर है, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है।
अभी तक इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हुआ। विमान-दुर्घटना के बाद से ही लोग इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं कि आखिर यह दुर्घटना हुई कैसे।

कैसे हुई दुर्घटना?
डेल्टा एयरलाइंस की विमान संख्या 4819 संयुक्त राज्य अमेरिका के मिनियापोलिस से उड़ान भरकर टोरंटो पहुंचा था। विमान कनाडाई समय के अनुसार दोपहर 2:13 बजे लैंड करना था। चश्मदीदों और सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के अनुसार, मित्सुबिशी CRJ-900LR विमान लैंडिंग के दौरान असंतुलित होकर उल्टा पलट गया। टोरोंटो में उस दिन मौसम खराब था लेकिन लैंडिंग के समय रनवे पर बर्फ नहीं था और क्रॉसविंड की स्थिति नहीं थी।
ये भी पढ़ें: Delta Plane Crash: '100 से ज्यादा हादसे, 0 डेथ', कितना सुरक्षित है डेल्टा CRJ-900 प्लेन? जानें खासियतें
Something’s going on in the skies, and it’s getting harder to ignore. Four major plane crashes. 85 lives lost. 15 aviation incidents in just the first six weeks of 2025.
And now, a Delta flight just flipped on the runway in Toronto, adding to the chaos.
So what’s changed?… pic.twitter.com/UYNMhkjx85
— Brian Allen (@allenanalysis) February 17, 2025
संभावित कारण क्या हो सकते हैं?
शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया है कि टोरंटो में उस दिन ठंडी तेज हवाएं चल रही थी और बर्फबारी के हालात थे जो दुर्घटना का संभावित कारण हो सकते हैं। रनवे पर फिसलन होने के कारण विमान की लैंडिंग मुश्किल हो गई और यह संतुलन खो बैठा। हालांकि, दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच जारी है। यह घटना हाल के महीनों में उत्तरी अमेरिका में हुई कई विमानन दुर्घटनाओं में से एक है, जिससे विमानन सुरक्षा पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित हुआ है।
इस घटना के बाद हवाई अड्डे पर सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था, लेकिन बाद में शाम 5 बजे के आसपास हवाई परिचालन फिर से शुरू हो गया। डेल्टा एयर लाइन्स ने प्रभावित यात्रियों को अविलंब मेडिकल और लॉजिस्टिक्स सहायता मुहैय्या करवाई है। कनाडा एयरलाइन ऑथोरिटी ने कहा है कि दुर्घटना की विस्तृत जांच होगी। डेल्टा एयरलाइंस घटना की जांच में संबंधित अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही है।
इस घटना ने एक बार फिर उत्तरी अमेरिका में विमानन सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल के महीनों में विभिन्न एयरलाइंस की कई फ्लाइट्स में तकनीकी खराबी या रनवे पर फिसलने की घटनाएं सामने आई हैं। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या यह मौसम की खराबी के कारण हुआ हादसा था या फिर इसमें कोई तकनीकी खराबी थी।
प्लेन क्रैश से जुड़ी अन्य खबरें












Click it and Unblock the Notifications