Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delta Plane Crash Video: सामने आया टोरंटो के भयावह प्लेन क्रैश का नया वीडियो, पलक झपकते पलट गया विमान!

Delta Plane Crash New Video: टोरंटो एयरपोर्ट पर बीते दिन एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। 80 यात्रियों से भरी डेल्टा एयरलाइन की प्लेन लैंडिंग के वक्त पलट गई। सोमवार 18 फरवरी की दोपहर को डेल्टा एयरलाइंस (DL) की बॉम्बार्डियर CRJ900 विमान की टोरंटो पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (YYZ) पर क्रैश लैंडिंग हुई। यह विमान लैंडिंग के दौरान पलट गया और इसमें आग लग गई। इस दुर्घटना में कुल 21 लोग घायल हुए, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है।

यह घटना तब हुई जब विमान मिनियापोलिस से टोरंटो की उड़ान पूरी करने के बाद लैंडिंग कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान रनवे पर फिसलने के बाद असंतुलित हो गया और कुछ ही सेकंड में पलट गया। इसके बाद आग लग गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Delta Plane Crash Video

हादसे का नया वीडियो आया सामने

टोरंटो पीयरसन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई डेल्टा CRJ-900 दुर्घटना का नया फुटेज सामने आया है। यह वीडियो @Rainmaker1973 नाम के एक्स हैंडल से शेयर की गई है। यहां देखें वीडियो ⬇️

कैमरे में कैद हुई घटना

विमान के उतरते ही उसमें आग लग गई और यह रनवे पर फिसलने के बाद पलट गया। इस घटना का एक और वीडियो सामने आया है, जिसे X (पहले ट्विटर) के यूजर @airmainengineer ने साझा किया।

विमान में 80 लोग थे सवार

डेल्टा फ्लाइट DL4819, जो एंडेवर एयर द्वारा संचालित थी, मिनियापोलिस से रवाना हुई थी। इसमें 76 यात्री और चार क्रू सदस्य सवार थे। इनमें 22 यात्री कनाडा के नागरिक थे, जबकि अन्य विभिन्न देशों से थे।

एयरपोर्ट कुछ घंटों के लिए बंद

यह हादसा दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ, जिसके बाद टोरंटो पियर्सन एयरपोर्ट को कुछ घंटों के लिए बंद कर दिया गया। राहत और बचाव कार्य पूरा होने के बाद 19 घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एयरपोर्ट की सीईओ डेबोरा फ्लिंट ने पुष्टि की कि सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी की मृत्यु नहीं हुई।

खराब मौसम बना हादसे की वजह?

सोमवार को टोरंटो में मौसम बेहद खराब था। पर्यावरण कनाडा के अनुसार, हवा की गति 65 किमी/घंटा थी और तापमान -8.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। साथ ही, बर्फीली हवाएं चल रही थीं। माना जा रहा है कि खराब मौसम और रनवे पर जमी बर्फ दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।

डेल्टा क्रैश की जांच जारी

कनाडा का ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड इस दुर्घटना की जांच कर रहा है। प्रारंभिक विश्लेषण के अनुसार, विमान के मुख्य लैंडिंग गियर को भारी नुकसान हुआ है, जबकि नोज लैंडिंग गियर सही सलामत है। विशेषज्ञों का मानना है कि तेज हवाओं, बर्फीले रनवे और अन्य तकनीकी खामियों के कारण विमान ने नियंत्रण खो दिया।

अंतरराष्ट्रीय सहयोग

अमेरिका का नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) भी इस जांच में शामिल हो गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि CRJ900 विमान 35 नॉट की क्रॉसविंड क्षमता रखता है, लेकिन 23-24 नॉट की हवाएं और रनवे पर बर्फ ने लैंडिंग को और मुश्किल बना दिया।

सरकार की प्रतिक्रिया

कनाडा की परिवहन मंत्री अनिता आनंद मामले पर नजर रख रही हैं, जबकि अमेरिका के परिवहन सचिव सीन डफी ने जांच में सहयोग की पेशकश की है। मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज़ भी डेल्टा से संपर्क में हैं।

डेल्टा का बयान

डेल्टा एयरलाइंस ने पुष्टि की कि कई यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन किसी की जान नहीं गई। डेल्टा के सीईओ एड बास्टियन ने आपातकालीन सेवाओं और एयरलाइन स्टाफ को धन्यवाद दिया। ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने भी राहत व्यक्त की कि इस हादसे में कोई जानहानि नहीं हुई।

प्लेन क्रैश से जुड़ी अन्य खबरें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+