जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की मौत पर भारत में राष्ट्रीय शोक की घोषणा
नई दिल्ली, 08 जुलाईः जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली लगने से मौत हो गई है। उन्हें आज सुबह दो गोलियां मारी गई थीं, जिसके बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। शिंजो आबे के निधन के बाद भारत में भी एक राष्ट्रीय शोक मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर इसकी घोषणा की है।
Recommended Video

पीएम नरेंद्र मोदी ने घोषणा
ट्विटर पर प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, पूर्व प्रधानमंत्री अबे शिंजो के प्रति हमारे गहरे सम्मान के प्रतीक के रूप में, 9 जुलाई 2022 को एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा। इसके अलावा पीएम मोदी ने एक और ट्वीट किया है। पीएम मोदी ने अगले ट्वीट में लिखा, टोक्यो में अपने प्रिय मित्र शिंजो आबे के साथ मेरी सबसे हालिया मुलाकात की एक तस्वीर साझा कर रहा हूं। भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने के लिए हमेशा भावुक रहने वाले, उन्होंने अभी-अभी जापान-भारत एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था।
राजनाथ सिंह ने भी जताया शोक
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्विटर पर लिखा, "भारत ने एक करीबी दोस्त खो दिया है जिसने भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम किया।"
भाषण देते वक्त हुआ हमला
पुलिस के मुताबिक, जब पूर्व पीएम शिंजो आबे एक छोटी सी जनसभा को संबोधित कर रहे थे, उसी वक्त हमलावर उनके ठीक उनके पीछे खड़ा था। जब शिंजो ने भाषण शुरू किया उसी वक्त हमलावर ने पूर्व पीएम पर दो गोलियां चला दी। इसके बाद शिंजो आबे जमीन पर गिर पड़े। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उन्हें सीपीआर देने की भी कोशिश की। इस घटना के तुरंत बाद जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। हमलावर का नाम तेत्सुया यमागमी (Tetsuya Yamagami) बताया गया है।
-
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका -
Trump Warning Iran: ‘तेल भी लेंगे, खार्ग आईलैंड पर भी कब्जा करेंगे', ट्रंप का दावा- 20 जहाज तेल भेज रहा ईरान












Click it and Unblock the Notifications