फिलीपींस भूकंप में मृतकों की संख्या 161 हुई
मनीला। मध्य फिलीपींस में मंगलवार को आए तेज भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 161 हो गई है। नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट काउंसिल ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
राज्य की एजेंसी ने बताया कि गुरुवार शाम पांच बजे तक 161 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है और 21लापता हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप में लगभग 375 लोग घायल हुए और 9,000 परिवार बेघर हो गए। विस्थापितों में से ज्यादातर को 61 शिविरों में रखा गया है।
शुरुआती अनुमान के मुताबिक, भूकंप में बोहोल, सक्वि जोर और सेबु में करीब 34 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 19,309 घर नष्ट हो गए हैं। सड़कों, पुल, और बाढ़ नियंत्रण को लगभग 17 लाख डॉलर का नुकसान हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications