चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 300 के पार, 14000 इसकी चपेट में
नई दिल्ली। चीन में जालेवा कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 300 के आंकड़े को भी पार कर गई है। जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस से अभी तक 304 लोगों की मौत हो गई है। इस वायरस की चपेट में आने से 45 अन्य लोगों की मौत शनिवार को हुई है। वहीं कोरोना वायरस की चपेट में अभी तक 14000 लोग आ चुके हैं, जिनका इलाज चल रहा है। चीन कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए तमाम देश अपने नागरिकों को यहां से बाहर निकालने की कोशिश में जुटे हैं।

ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका में लगा प्रतिबंध
वहीं कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने अस्थायी रूप से उन लोगों को अपने देश में आने से प्रतिबंध लगा दिया है जिन्होंने हाल ही में चीन की यात्रा की है और वह उनके देश के नागरिक नहीं है। इसके अलावा जापान ने भी विदेशियों के अपने देश में आने पर प्रतिबंध लगा दिया है जिन्होंने चीन के उस वुहान का दौरा किया है। अमेरिका ने यह पाबंदी शुक्रवार को लगाई है। हालांकि इस पाबंदी से अमेरिकी नागरिकों और स्थायी निवासियों को छूट दी गई है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंमत्री स्कॉट मॉरिसन ने शनिवार को इस पाबंदी का एलान किया साथ ही कहा कि आस्ट्रेलिया के नागरिको, यहां रहने वाले, उनपर आश्रित और उनके कानूनी अभिभावक व रिश्तेदारों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

तकीबन 10000 फ्लाइट्स रद्द
अमेरिका की ओर से कहा गया है कि कोई भी अमेरिकी नागरिक जिसने पिछले 14 दिन के भीतर चीन के वुहान का दौरा किया है उसे 14 दिन तक अलग निगरानी में रखा जाएगा और उनका मेडिकल टेस्ट किया जाएगा। बता दें कि चीन के हुबेई शहर के वुहान में कोरोना वायरस का मुख्य केंद्र है। जानकारी के अनुसार जबसे कोरोना वायरस फैला है उस वक्त से चीन जाने वाली तकरीबन 10000 फ्लाइट को रद्द किया जा चुका है। वियतनाम ने तकरीबन सभी फ्लाइट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध मेनलैंड चीन, हॉगकॉग, मकाउ पर 1 मई तक के लिए लगाया गया है।
Recommended Video

नागरिकों को निकालने का सिलसिला जारी
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा कि जिन लोगों ने पिछले 14 दिनो में हुबेई शहर का दौरा किया है उनपर जापान में आने पर प्रतिंबध रहेगा। वहीं अमेरिका में सिर्फ केनेडी, ओ हारे, शिकागो और सैन फ्रैंसिस्को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ही चीन से आने वाले विमानों के आने की इजाजत है। दुनियाभर के तमाम देश अपने नागरिकों को हुबेई शहर से बाहर निकालने में जुटे हैं। दक्षिण कोरिया, भारत, बांग्लादेश ने अपने सैकड़ों नागरिकों को वुहान से विशेष विमान से बाहर निकाला है। जबकि इंडोनेशिया, टर्की ने भी अपने विमान यहां भेजे हैं।












Click it and Unblock the Notifications