स्कॉर्पीन डेटा लीक मामले में कोर्ट जाएगी डीसीएनएस कंपनी

नई दिल्ली। स्कॉर्पीन मरीन के डेटा लीक मामले में अब फ्रींसीसी कंपनी डीसीएनएस कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है। डीसीएनएस कंपनी चाहती है कि ऑस्ट्रेलिया का अखबार द ऑस्ट्रेलियन इस मामले से जुड़े कोई भी दस्तावेज अब न छापे। कंपनी का कहना है कि इससे उसके ग्राहक (भारतीय नौसेना) को नुकसान हो रहा है।

marine

दस्तावेजों को छापने से रोकने के लिए कंपनी आज ऑस्ट्रेलिया की न्यू साउथ वेल्स सुप्रीम कोर्ट में एक निषेधाज्ञा पत्र भी दाखिल करने जा रही है। डीसीएनएस ने द ऑस्ट्रेलियन से यह भी कहा है कि इस तरह से अत्यधिक मूल्यवान गोपनीय दस्तावेजों को छापने से न केवल कंपनी को नुकसान है, बल्कि भारतीय नौसेना जैसे उसे ग्राहकों को भी सीधा नुकसान है।

वहीं दूसरी ओर, जो द ऑस्ट्रेलियन अखबार अभी तक इन पनडुब्बियों की हथियार प्रणाली के बारे में जानकारी छापने की बात कर रहा था, उसका कहना है कि उसने सिर्फ एसएस-39 मिसाइल की क्षमताओं की जानकारी देखी थी, जिसे संभवतः इन पनडुब्बियों में इस्तेमाल किया जा सकता था। इसी मिसाइल के टारगेट और लॉन्च डिटेल के बारे में जानकारी देखने की अखबार बात कर रहा है।

जहां डीसीएनएस इन गुप्त दस्तावेजों के प्रकाशित होने से भारतीय नौसेना को सीधा नुकसान होने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर भारतीय नौसेना दावा कर रही है कि इससे भारतीय पनडुब्बियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। आपको बता दें कि मुंबई के मझगांव में 3 अरब डॉलर की लागत से फ्रांस के डिजाइन पर 6 स्कॉर्पीन क्लास की पनडुब्बियां बन रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+