T20 World Cup 2021: डेविड वॉर्नर शादी से पहले ही बन गए थे पापा, दिलचस्प है Love Story
दुबई, 15 दिसंबर। ऑस्ट्रेलिया ने T20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से मैच जीतकर इतिहास रचा। इस जीत के बाद इस प्रतियोगिता में 'Player of the Tournament' जीतने वाले डेविड वार्नर की पत्नी कैंडिश वार्नर ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है, जिन्होंने सीरीज से पहले और सीरीज की शुरुआत में डेविड वार्नर की घोर आलोचना की थी।

'ऑउट ऑफ फॉर्म, उम्रदराज और धीमा
कैंडिश ने आलोचकों को उन्हीं के अंदाज में जवाब दिया है। कैंडिश ने ट्वीट किया है कि 'ऑउट ऑफ फॉर्म, उम्रदराज और धीमा। congratulations @davidwarner31।
आलोचना का शिकार
आपको बता दें कि पिछले कुछ वक्त से वार्नर अपने खराब प्रदर्शन के कारण लगातार आलोचना का शिकार हो रहे थे लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में 289 रन बनाकर वो मैन ऑफ द सीरीज बन गए। उनका औसत 46.16 और स्ट्राइक रेट 146.70 का रहा। वार्नर ने टूर्नामेंट में तीन बार हॉफ सेंचुरी ठोंकी और उनका टॉप स्टोर 89 रन नॉट आउट रहा है।

दोनों की शादी साल 2015 में हुई
यह कोई पहली बार नहीं है कैंडिश ने इस तरह से वार्नर के आलोचकों का मुंह बंद किया है, वो इससे पहले कई बार वार्नर की बुराई करने वालों की क्लास लगा चुकी हैं। बता दें कैंडिश और वार्नर की प्रेमकहानी काफी दिलचस्प है। दोनों की शादी साल 2015 में हुई थी। दोनों की मुलाकात Twitter के जरिए हुए थी। ये बात एशेज सीरिज की है, जहां पहली बार वार्नर इंग्ंलैंड की सीरीज खेलने गए थे। इस सीरीज में वार्नर ने शानदार खेल दिखाया था।

कैंडिश शादी से पहले ही गर्भवती हो गईं
इस सीरीज के बाद कैडिंश ने उन्हें Twitter पर मैसेज किया था। जिसके बाद वार्नर की बातचीत होने लगी और फिर दोनों दोस्त बन गए। सोशल मीडिया पर बात करते-करते दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए और फिर रिलेशनशिप में बंध गए।
ऑस्ट्रेलिया की 'आयरनवुमन'
आपको बता दें कि कैडिंश खुद एक एथलिट-मॉडल हैं, उन्हें ऑस्ट्रेलिया की 'आयरनवुमन' भी कहते हैं। दोनों के प्रेम का सिलसिला यूं ही आगे बढ़ रहा था और दुनिया को इसकी भनक तब लगी जब कैंडिश शादी से पहले ही गर्भवती हो गईं और कुछ वक्त बाद उन्होंने वार्नर और अपनी पहली बेटी को जन्म दिया।
वार्नर-कैंडिश की तीन बेटियां
इस रिलेशनशिप पर शादी की मुहर साल 2015 में लगी, आज वार्नर-कैंडिश की तीन बेटियां हैं। कैडिंश को अपनी ताकत बताने वाले वार्नर ने कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि 'कैडिंश मेरी शक्ति है और वो हर पल मेरे साथ रहती है।'
वार्नर को मानसिक सपोर्ट की जरूरत
ये बात उन्होंने इसलिए कही थी क्योंकि साल 2018 में उन्हेंर बॉल टेंपरिंग के आरोप में एक साल के लिए बैन कर दिया था। उस मुश्किल वक्त में वार्नर को मानसिक सपोर्ट की जरूरत थी, जो कैंडिश ने उस वक्त उन्हें दिया था।

ऑस्ट्रेलिया ने T20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया
वो मुश्किल वक्त में खुद भी सकारात्मक थीं और उन्होंने वार्नर को भी सकारात्मक रखा और जिसका नतीजा ये है कि आज वार्नर अपने सारे मुश्किलों से निकलकर जीत का नया इतिहास लिख चुके हैं इसलिए जहां ऑस्ट्रेलिया ने T20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया वहीं इस जीत में अहम भूमिका निभानेवाले वार्नर ने ये साबित कर दिया कि अगर आप सच्चे मन से मेहनत करते हैं सफलता जरूर हासिल होती है।












Click it and Unblock the Notifications