लाओस में बांध टूटने से आई बाढ़, सैकड़ों लोगों के मरने की आशंका, कई लापता
वियेंटाइन। लाओस में निर्माणाधीन जलविद्युत बांध ढहने की वजह से सैकड़ों लोग लापता हो गए हैं और कई लोगों के मारे जाने की खबर है। एबीसी लाओस न्यूज ने बताया कि अधिकारियों ने अटैपू प्रांत के सैन साई जिले में लोगों को निकालने में मदद के लिए नौकाएं लाई हैं, जहां जेपियन-जे-नाम नोए हाइड्रोपावर बांध स्थित है। बांध के ढहने के बाद पानी का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं, बांध टूटने की वजह से आई बाढ़ के बाद आस पास के कई गांवों के घर बह गए हैं।

बांध कंस्ट्रक्श कंपनी ने कहा कि भारी बारिश और बाढ़ के कारण बांध ढह गया है। कंपनी ने कहा कि वे लाओस सरकार के साथ सहयोग कर रहे हैं, ताकि बांध के पास ग्रामीणों को बचाने में मदद मिल सके। एसके इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन के प्रवक्ता ने टेलीफोन से बात कर रायटर को बताया, "हम एक इमरजेंसी टीम चला रहे हैं और बांध के पास के गांवों में निवासियों को खाली करने और बचाव करने में मदद करने की योजना बना रहे हैं।"
यह भी पढ़ें: PakistanElections 2018: क्या वाकई इमरान खान हैं सेना के चहेते, क्या सोचते हैं विशेषज्ञ
लाओ न्यूज़ एजेंसी ने कहा कि बांध सोमवार को रात 8 बजे टूट कर गिर गया, जिसमें 5 अरब घन मीटर पानी बहा है। बांध टूटने से सैकड़ों लोग लापता हो गए हैं और कई घर भी बह गए हैं। साथ ही कई लोगों के मारे जाने की खबर है।
यह भी पढ़ें: अमेरिकी संस्था ने भारत में धार्मिक स्वतंत्रता में गिरावट पर उठाए सवाल












Click it and Unblock the Notifications